कोरबा फरवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल इस बार रेडियोवार्ता लोकवाणी में ‘छत्तीसगढ़ सरकार-नारी शक्ति से सरोकार‘ विषय पर बातचीत करेंगे। इस संबंध में कोई भी नागरिक आकाशवाणी रायपुर के दूरभाष नंबर 0771-2430501, 2430502, 2430503 पर 24, 25 एवं 26 फरवरी को अपरान्ह 3 से 4 बजे के बीच फोन करके अपने सवाल रिकॉर्ड करा सकते हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 27 वीं कड़ी का प्रसारण 13 मार्च 2022 को होगा। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
संबंधित खबरें
आगर नदी मुंगेली में एक व्यक्ति की डूबने की जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंची जिला प्रशासन की रेस्क्यू टीम
कलेक्टर और एसपी ने स्वयं पहुंचकर हालात का किया मुआयना, रेस्क्यू टीम को दिए आवश्यक दिशा निर्देश कलेक्टर ने लोगो को उफनती नदी व नालों के समीप नही जाने की दी समझाईश मुंगेली, अगस्त 2022// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर जिले में अधिक बारिश के वजह से निर्मित बाढ़ वाले क्षेत्रों में राहत […]
राजस्व प्रकरणों पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करें – कमिश्नर डॉ संजय अलंग
संभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक जांजगीर-चांपा, जुलाई 2022/ बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने आज जिले के राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में राजस्व अधिकारियों एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में गंभीरता दिखाते हुए समय पर कार्यवाही सुनिश्चित करें। […]
आप सफल होंगे तो हमारा प्रयास सार्थक होगा-संभागायुक्त डॉ.अलंग
मुख्यमंत्री यूथ सेंटर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे संभागायुक्त व कलेक्टर, बच्चों का बढ़ाया मनोबलजल जीवन मिशन के कार्य में लापरवाही पर दो लोगों को शो-काज नोटिसरायगढ़, मार्च 2023/ इस केन्द्र की शुरूआत इसलिए की गई है ताकि आपको यही पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर मार्गदर्शन […]