छत्तीसगढ़

जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप अग्रवाल ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र प्रक्षेत्र का भ्रमण

कवर्धा, 23 फरवरी 2022। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्री संदीप अग्रवाल द्वारा प्रक्षेत्र भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रक्षेत्र में रबी के मौसम के विभिन्न फसलो चना, गेहूं, अलसी, मटर, कुसुम, सरसों के क्राप कैफेटेरिया, तथा बीजोत्पादन कार्यक्रम अंतर्गत चना, गेहूं, अरहर आधार बीज के बुवाई कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रक्षेत्र में स्थापित मातृ बगीचा, पशुधन इकाई, मुर्गीपालन इकाई, मछलीपालन ईकाई, वर्मी कम्पोष्ट उत्पादन इकाई, बत्तख पालन इकाई एवं पाली हाउस में लगे विभिन्न सब्जियों की नर्सरी का अवलोकन किया।
भ्रमण के दौरान सीईओ श्री अग्रवाल द्वारा कृषक श्री नरोत्तम यादव, ग्राम मानिकपुर को कड़कनाथ के चूजें प्रदाय किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, कवर्धा में 15 फरवरी 2022 से 22 फरवरी 2022 तक 6 दिवसीय ग्रामीण युवाओं महिला एवं पुरूषों के लिए कौशल उन्नयन के तहत औषधीय एवं सुगंध फसलों पर प्रशिक्षण में कबीरधाम जिले के मरपा, नेवारी, घुकसा एवं डबराभाट के 28 युवाओं, महिला एवं पुरूषों को प्रशिक्षण समापन उपरांत मुख्यकार्यपालन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया साथ ही 23 फरवरी 2022 से 2 मार्च 2022 तक 6 दिवसीय प्रशिक्षण जैव नियंत्रण उत्पादन तकनीक विषय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी. पी. त्रिपाठी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रमुख गतिविधियां जैसे प्रक्षेत्र परीक्षण, अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, किसान मोबाईल संदेश, प्रशिक्षण की विस्तृत जानकारी दी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गरवा, घुरवा एवं बाड़ी योजना में कृषि विज्ञान केन्द्र की योगदान की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान प्रशिक्षण समन्वयक श्रीमति राजेश्वरी साहू, विषय वस्तु विशेषज्ञ, उद्यानिकी, डॉ. तृप्ति ठाकुर, प्रक्षेत्र प्रबंधक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *