बलौदाबाजार फरवरी 2022/कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर गौठान मेला को और अधिक आकर्षक एवं शासन की जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने के लिए नित नए कार्यक्रम जोड़े जा रहे है। इसी सिलसिले अब जनसंपर्क विभाग द्वारा चयनित गौठान मेलो में सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है। जो की पूरे गौठान मेला का आकर्षण का केंद्र बना हुआ। इसकी शुरूआत बलौदाबाजार विकासखंड के अंतर्गत ग्राम डमरू में आयोजित गौठान मेला से हुई। साथ ही आज इस प्रदर्शनी का आयोजन कसडोल विकासखंड के अंर्तगत ग्राम छरछेद में आयोजित गौठान मेला में किया गया। जहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने प्रदर्शनी को देखकर सराहा। इस प्रदर्शनी का सबसे बड़ा फायदा है यह कि पहले जहां एक ही गांव के लोगो को शासन की योजनाओं की जानकारी मिलती थी।वह अब गौठान मेला में आयोजित होने से एक ही स्थान में बहुत से गांव के ग्रामीणों को जानकारी मिल रही हैं। गौरतलब है कि गौठान मेला में जिस गांव में आयोजित होता वहा पर आस पास के 10 से 12 गांव के ग्रामीण, गौठान से जड़े महिला स्व सहायता समूह के सदस्य,गौठान समिति के अध्यक्ष एवं सदस्य,कृषक एवं चरवाहा बंधु समेत जनप्रतिनिधि गण बड़ी संख्या में उपस्थित होते है। सूचना शिविर सह फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से ग्रामीणों को राज्य शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जिसमें राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, जल जीवन मिशन, सुराजी गांव नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी योजना, छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना, गोधन न्याय योजना आदि की जानकारी दी गई। साथ ही विभाग द्वारा प्रकाशित जनमन पत्रिका, ऐतिहासिक जीत को सलाम,एवं अन्य प्रकार के ब्रोशर एवं पाम्पलेट का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लेने पहुंचे गांव के किसान महेश राम कैवट ने बताया कि गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय कर उन्हें 8 हजार रुपए की अतिरिक्त आमदनी प्राप्त हुई है। इसी प्रकार एक अन्य किसान विनोद कुमार साहू ने बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में उनके द्वारा 70 क्विंटल धान का विक्रय किया गया है। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय करने में उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नही हुई।