बीजापुर 21 फरवरी 2022- जिला बीजापुर के एकीकृत बाल विकास परियोजना भैरमगढ़ के धर्मा सेक्टर अतिसंवेदनशील क्षेत्र है जहां पहुंचना मुश्किल है। इन्द्रावती नदी का पानी बढ़ जाने से लोगो को आने जाने हेतु नाव का सहारा लेना पड़ता है। सामान्य दिनों में यहां पहुंचने के लिए दुर्गम रास्ते तय करना पड़ता है। सेक्टर अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र किसकाल में एक बच्ची अमिता अति गंभीर स्थिति में चिन्हांकित किया गया है। माता श्रीमती चन्द्रवती परसा पिता राजू परसा उम्र 1 वर्ष 9 माह की है। जन्म के समय अमिता का वजन 2.5 किलोग्राम था। कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में पोषण पुर्नवास केन्द्रों की बड़ी भूमिका है। बच्ची को पोषण केन्द्र में 29 अक्टुबर 2021 को भर्ती की गयी थी। पोषण केन्द्र में 15 दिवस भर्ती के दौरान बच्ची के उचित देखरेख और संतुलित आहार खान-पान सही तरीके से कराने की सलाह दी गई। 2 या 3 दिन के भीतर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्ची की हालचाल देखने पोषण पुर्नवास केन्द्र जाती थी। कार्यकर्ता के अथक प्रयास से कुपोषित बच्ची अमिता के सेहत में काफी सुधार आई और बच्ची अमिता के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। भैरमगढ़ पोषण पुर्नवास केन्द्र भी अब कुपोषण मुक्ति के अभियान में सहभागिता निभाने लगा है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर चिन्हांकित गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुर्नवास केन्द्र में भर्ती कराया जा रहा है। आज बालिका अमिता सामान्य स्तर में आने के बाद अपने परिवार के साथ स्वस्थ एवं खुशनुमा जीवन जी रही है।
संबंधित खबरें
उप निर्वाचन 2021 के अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कुल 113 पदों के लिए होगा निर्वाचन
राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत जिले के लिए उप निर्वाचन हेतु जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों, पंच के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन तथा उप निर्वाचन हेतु समय अनुसूची जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत 28 दिसम्बर 2021 को प्रात: 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम […]
केंद्रीय विद्यालय गोपालपुर में आयोजित हुए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विद्यार्थी बने प्रतिभागी कोरबा 20 अपै्रल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के मार्गदर्शन में लोकसभा निर्वाचन 2024 के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष सहित स्कूल-कॉलेजों के सभी छात्र- छात्राओं को मतदान के […]
कलेक्टर जनदर्शन अबसे होगा सोमवार दोपहर 12 बजे से नवीन कंपोजिट बिल्डिंग में
अम्बिकापुर 25 नवम्बर 2024/sns/ कलेक्टर श्री विलास भोसकर के निर्देशानुसार समय सीमा की बैठक और जनदर्शन के दिन, स्थल और समय में परिवर्तन किया गया है। उनके निर्देश अनुरूप समय सीमा की बैठक दिन सोमवार को सुबह 10 बजे से होगी और कलेक्टर जनदर्शन दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। समय सीमा की बैठक […]