छत्तीसगढ़

तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी

बीजापुर 21 फरवरी 2022- विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर के माध्यम से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जिला बीजापुर के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की भर्ती हेतु 26 दिसम्बर 2021 को भर्ती आयोजित की गयी थी। जिसकी वरीयता क्रम 10 जनवरी 2022 को जारी किया गया है। वरीयता क्रम के आधार पर रिक्त पदों के अनुरूप दस्तावेजों-प्रमाण पत्रों का सत्यापन 2 फरवरी 2022 से 8 फरवरी 2022 तक किया गया। सत्यापन पश्चात् पात्र-अपात्र की सूची 18 फरवरी 2022 को प्रकाशित किया गया। पात्र-अपात्र सूची में त्रुटि सुधार हेतु 18 फरवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया है। किसी भी अभ्यर्थी को यदि कोई आपत्ति हो तो उक्त दिनांक तक दावा आपत्ति कर सकते हैं। उक्त दिवस के बाद आपत्ति किये जाने पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। पात्र-अपात्र की सूची जिले की वेबसाईट http://bijapur.gov.in में देखी जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *