राजनांदगांव 18 फरवरी 2022। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने छुरिया विकासखंड के ग्राम पाटेकोहरा में मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि स्टेडियम में रंगरोगन का कार्य करें। उन्होंने राजीव युवा मितान क्लब के लिए स्टेडियम स्थित कमरे का उपयोग करने का सुझाव दिया गया। एक कमरे में कार्यालय और दूसरे कमरे में कैरम, शतरंज, लूडो जैसी विभिन्न गतिविधियां क्लब के माध्यम से कराने कहा गया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब के माध्यम से युवाओं द्वारा खेल-कूद के विभिन्न गतिविधियां का आयोजन कराया जाए। इसके लिए खेलकूद की सामग्री का क्रय किया जाए। शासन द्वारा क्लब के लिए राशि उपलब्ध कराई जा रही है। जिससे युवाओं के लिए गतिविधियां संचालित की जाएगी। उन्होंने मिनी स्टेडियम के चारों तरफ पौधरोपण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, जनपद सीईओ श्री प्रतीक प्रधान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
मुख्यंमत्री बनने के बाद गृह जिला जशपुर में नगर में पहले आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के स्वागत में उमड़ा जन सैलाब
ब्रेकिंग मुख्यंमत्री बनने के बाद गृह जिला जशपुर में नगर में पहले आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्थानीय हैलीपेड में हुआ आत्मीय स्वागत। पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव पूर्व सांसद राज्यसभा, पूर्व अध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग कृष्ण कुमार राय जी, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनि भगत जी, विधायक पत्थलगांव,श्रीमती गोमती साय,जिला अध्यक्ष […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे साइंस कॉलेज ग्राउंड,क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का किया शुभारंभ
ब्रेकिंग मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पहुंचे साइंस कॉलेज ग्राउंड क्षेत्रीय सरस मेला 2024 का किया शुभारंभ देश भर की 200 से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों ने लगाए हैं अपने स्टॉल मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टालों का किया निरीक्षण और उत्पादों की ली जानकारी
अग्निवीर भर्ती हेतु निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ
दुर्ग, 22 अगस्त 2024/sns/- भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु माह अप्रैल 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण आज से प्रारम्भ हो गई है। उपसंचालक रोजगार श्री राजकुमार कुर्रे से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखण्ड दुर्ग में 43, पाटन-13, धमधा-08 आवेदक प्रशिक्षण के पहले दिन उपस्थित हुए। […]