बीजापुर 18 फरवरी 2022- लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार सत्र 2022-23 हेतु जिला मुख्यालय बीजापुर में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ हिन्दी माध्यम स्कूल, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बीजापुर जो कि शासन द्वारा पंजीकृत समिति के माध्यम से संचालित किया जाना है। उक्त विद्यालय में प्राचार्य के पद पर प्रतिनियुक्ति प्राचार्य मूल पद पर अथवा व्याख्याता से आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए ऐसे प्राचार्य अथवा व्याख्याता जिन्हे 5 वर्ष शैक्षणिक कार्य का अनुभव एवं 03 वर्ष का प्रशासनिक अनुभव निर्धारित किया गया है। प्रशासनिक अनुभव के अन्तर्गत प्रभारी प्रचार्य के रूप में कार्य करने का अनुभव सम्मिलित होगा। उक्त योग्यता एवं अनुभव रखने वाले प्राचार्य अथवा व्याख्याता प्रतिनियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदन पत्र 25 फरवरी को दोपहर 12 बजे जिला शिक्षा कार्यालय बीजापुर में जमा कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
महतारी वंदन योजना अंतर्गत पात्र-अपात्र सूची पर दावा आपत्ति आमंत्रित
25 फरवरी तक कर सकते हैं दावा आपत्ति कोरबा 24 फरवरी 2024/ महतारी वंदन योजनांतर्गत जिले में पात्र हितग्राहियों की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। यह सूची परियोजना अधिकारी, ग्राम/वार्ड सचिव/आंगनबाड़ी आईडी से डाउनलोड की जा सकती है। साथ ही सभी आंगनबाड़ियों में अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। पात्रता के संबंध में आवेदिकाओं […]
मुख्यमंत्री की घोषणा पर त्वरित अमल: छुईखदान नगर पंचायत को विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपए की राशि जारी
रायपुर, 08 जनवरी 2022/राजनांदगांव जिले के छुईखदान नगर पंचायत के नागरिकों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलंेगी। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के घोषणा के अनुरूप छुईखदान नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 3 करोड़ रूपये की राशि जारी कर दी गई है। उल्लेखनीय है कि विगत तीन जनवरी को मुख्यमंत्री नेे गंडई प्रवास के […]
युद्ध नहीं बुद्ध की थीम पर बौद्ध शांति पार्क निर्माण हेतु अंबेडकर वेल फेयर सोसाइटी से राज्य शासन और आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया को प्रस्ताव भेजने का निर्णय
रायपुर, 19 मई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में आगामी 1 जून 2025 को बस्तर संभाग के कोंडागांव नारायणपुर जिले अंतर्गत आने वाले भोंगापाल में राज्य स्तरीयबौद्ध महोत्सव का गरिमामय आयोजन होने जा रहा है। छत्तीसगढ़ बस्तर में युद्ध नहीं बुद्ध की शांति के ऐतिहासिक, पुरातात्विक, सांस्कृतिक औरआध्यात्मिक विरासत […]