बिलासपुरए 17 फरवरी 2022ध्स्कूलों में स्थानीय परीक्षाएं ऑनलाईन मोड में ली जायेंगी। सरकारी एवं निजी सभी प्रकार की स्कूलों में यह निर्देश लागू होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं। केवल माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाएं ही नियमानुसार ऑफलाईन तरीके से होंगी। गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण के कारण इस साल भी अधिकांश पढ़ाई ऑनलाईन मोड में होने के कारण पालक एवं विद्यार्थी ऑनलाईन मोड पर ही परीक्षा लिये जाने की मांग कर रहे थे। स्कूल शिक्षा विभाग ने उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करने के बाद ऑनलाईन तरीके से ही स्थानीय स्तर की सभी परीक्षाएं लिये जाने के निर्देश दे दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी ने इस क्रम में स्कूल के सभी प्राचार्यों एवं प्रधान पाठकों को शासन के निर्देशों के अनुरूप ऑनलाईन मोड में परीक्षाएं संचालित करने को कहा है।
संबंधित खबरें
बाल विवाह रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
सुकमा 22 अप्रैल 2022/ महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में बाल विवाह रोकथाम के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है। शुभ मुहुर्तों जैसे अक्षया तृतीय के अवसर पर विवाह कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं एवं बाल विवाह अधिक होने की संभावना रहती हैं। जिले में बाल विवाह के शत-प्रतिशत […]
*बाड़ी विकास योजना से समूह की दीदियां हो रही आत्मनिर्भर*
*गोठानों में मिली भूमि पर कर रही हैं खेती* *पारिवारिक खर्चाें में निभा रही भागीदारी* बिलासपुर, नवम्बर 2022/बिल्हा ब्लॉक के सेलर की महिलाएं सुराजी योजना से आत्मनिर्भर हो रही हैं। उन्हें आजीविका का नया जरिया मिल गया है। इन्हीं महिलाओं में जय माता सराई श्रृंगार महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां भी शामिल है। बाड़ी विकास का […]
8 मई से 25 मई 2023 तक सुबह 7 बजे से 9 बजे तक होगा समर कैम्प का आयोजन
समर कैम्प में बच्चों में निहित प्रतिभा का होगा विकास इंडोर गेम और आउटडोर गेम से बच्चों के भीतर बढ़ेगा आत्मविश्वास पेड़ और क्यारी सजाने की एक्टिविटी, ड्राइंग, पेंटिंग व क्ले आर्ट, खेल और अन्य शारीरिक गतिविधि, संचार कौशल सहित विभिन्न गतिविधियां की जाएगी आयोजितराजनांदगांव, अप्रैल 2023। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देशानुसार बच्चों के […]