बलौदाबाजार,16 फरवरी 2022/शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम के तहत कलेक्टर डोमन सिंह ने आज जिला मुख्यालय स्थित पंडित चक्रपाणि शुक्ल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पहुँचकर कक्षा 11 वी एवं 12 वी कॉर्मस के छात्रों को मूल्य वृद्धि एवं मूल्यह्रास का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कॉर्मस की आधारभूत विषय के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने छात्रों को उदाहरण के माध्यम से मूल्य वृद्धि एवं मूल्यह्रास के संबंधो से अवगत कराया। इस दौरान कलेक्टर ने छात्रों से स्कूलों में पढ़ाई से सम्बंधित जानकारी भी हासिल किया। 12 वी के उपस्थित छात्रों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों से भी कैरियर एवं संबंधित विषय अंतर्गत सवाल पूछें।जिस पर छात्रों ने उत्तर दिए। इसी दरमियान 11वी के छात्र चंचल यादव ने कलेक्टर से पूछा कि सर आप कार्मस ले के कैसे कलेक्टर बन गए। जिस कलेक्टर सिंह ने चयनित होने के प्रक्रियाओं एवं परीक्षा सम्बंधित जानकारी समूचे कक्षा को दी। उसी तरह ग्राम लटुवा के छात्र जयशंकर मार्कण्डेय ने पूछा सर आपका 10 वी और 12वी में कितना प्रतिशत आया है। जिस कलेक्टर डोमन सिंह सहित पूरा कक्षा हसीं से गूँज उठा। कलेक्टर ने भी मुस्कुराते हुए छात्रों को जवाब दिए कि मैं प्रथम डिवीजन से पास हुआ हूं। साथ ही एक अन्य छात्र ने सीए की तैयारी कैसे की जाती है उस संबंध में जानकारी जानना चाहा एवं एक अन्य छात्र ने सिविल सर्विस परीक्षा प्रश्न पूछे। जिस पर कलेक्टर ने बारी बारी से सभी छात्रों को जवाब दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सभी छात्रों के साथ फोटो भी खिंचवाए। गौरतलब है कि कलेक्टर डोमन सिंह कामर्स विषय के छात्र रहें है। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव एवं स्कूल के प्राचार्य बलविंदर सिंह भी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
वन विद्यालय जगदलपुर में वन अपराध संबंधी दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
जगदलपुर, 13 सितम्बर 2023/ वन विद्यालय जगदलपुर में 11 एवं 12 सितम्बर को वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो जबलपुर के माध्यम से दो दिवसीय वन्य जीव अपराध नियंत्रण संबंधी प्रशिक्षण सह कार्यशाला सम्पन्न हुई। उक्त प्रशिक्षण सह कार्यशाला में वन वृत्त जगदलपुर के विभिन्न वनमण्डलों से सहायक वनसंरक्षक, वनक्षेत्रपाल, उप वनक्षेत्रपाल, वनपाल, वनरक्षक स्तर के […]
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने हरेली पर कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा की
प्रदेशवासियों को हरेली तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दीं कलाकारों के साथ किया डंडा नृत्य, गेड़ी का भी लिया आनंद रायपुर. 4 अगस्त 2024. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास में कृषि औजारों और गेड़ी की पूजा कर परंपरागत रूप से हरेली त्योहार मनाया। उन्होंने पूजा-अर्चना कर अच्छी […]
कलेक्टर ने किया मतस्य और पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण
रायपुर, 28 जनवरी 2025/sns/- कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने आज तेलीबांधा स्थित मतस्य विभाग और पंडरी रोड स्थित पीएचई विभाग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और अनुपस्थित कर्मचारियों की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सिंह ने निर्देश दिया कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अवकाश पर […]