उत्तर बस्तर कांकेर 11 फरवरी 2022 :-जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2022 तक निर्धारित की गई है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने जानकारी दी है कि शिक्षण सत्र 2022-23 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 03 अप्रैल दिन रविवार को प्रातः 10.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय अंतागढ़, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कांकेर, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल और कन्या एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय नरहरपुर में 60-60 स्वीकृत सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। कक्षा 6वीं में प्रवेश परीक्षा में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालक-बालिका, जिनकी आयु 01 जुलाई 2022 को 10 से 13 वर्ष के मध्य होना चाहिए तथा कक्षा 5वीं उत्तीर्ण या समकक्ष ग्रेड प्राप्त किया हो, वे आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा के लिए निर्धारित आवेदन पत्र जिले के समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कांकेर से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में 12 मार्च को कोण्डागांव में जंगल-जतरा का भव्य आयोजन
जंगल-जतरा में जुटेंगे एक लाख वनवासी विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को आर्थिक सहायता एवं सामग्री का होगा वितरण रायपुर, 11 मार्च 2024/केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री अर्जुन मुंडा एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मौजूदगी में कल 12 मार्च को कोण्डागांव जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम ग्राउंड में जंगल-जतरा 2024 का भव्य आयोजन होगा। […]
विभागाध्यक्ष के पदों पर विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थ करने, एक राज्य-एक भर्ती नियम प्रणाली लागू करने, राज्य में आईएएस कैडर में एलायड सर्विसेस से 15 प्रतिशत अधिकारियों को पदोन्नत करने की मांग सहित अन्य विषयों पर लिए गए कई निर्णय
विभागाध्यक्ष के पदों पर विभागीय संवर्ग के अधिकारियों की पदस्थ करने, एक राज्य-एक भर्ती नियम प्रणाली लागू करने, राज्य में आईएएस कैडर में एलायड सर्विसेस से 15 प्रतिशत अधिकारियों को पदोन्नत करने की मांग सहित अन्य विषयों पर लिए गए कई निर्णय छत्तीसगढ़ प्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ की आमसभा की बैठक आयोजित रायपुर 12 जनवरी […]
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर की छात्रा स्मार्ट इंडिया हैकाथन प्रतियोगिता हेतु चयनित
जशपुरनगर 30 जून 2022/केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर स्मार्ट इंडिया हैकाथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इस प्रतियोगिता में दैनिक जीवन से संबंधित समस्याओं के वैज्ञानिक समाधान के लिए सुझाव व विचार आमंत्रित किए गए थे।स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जशपुर की छात्रा कुमारी ईशा तिर्की, सहयोगी शिवानी साहू, कुमकुम भगत […]