गौरेला पेंड्रा मरवाही, / फरवरी 2022/ अरपा महोत्सव के उपलक्ष्य में कल जिला चिकित्सालय परिसर के साधु हॉल में सुबह 11 बजे से रक्त दान कैंप तथा प्रातः 8 बजे रेल्वे स्टेशन पेंड्रारोड से मल्टी पर्पस स्कूल मैदान तक बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही 10 फरवरी को सुबह 11 बजे गेड़ी दौड़ प्रतियोगिता, 11.30 बजे महिला रस्साकसी प्रतियोगता और दोपहर 12 बजे कबड्डी प्रदर्शन मैच रखा गया है। मुख्य कार्यक्रम के आयोजन अंतर्गत 4 बजे राजगीत गायन और मुख्य अतिथि डॉ. चरणदास के करकमलों से कार्यक्रम का शुभारंभ एवं द्वीप प्रज्वलन किया जाएगा। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रदर्शन, डंडा नृत्य, बार नृत्य, बस्तरिया मोर संगवारी नृत्य प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण आदि शामिल है। कलेक्टर ने मल्टी पर्पस स्कूल मैदान पेंड्रा में पूरी व्यवस्थाओं का जायजा लिया है और तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है।
संबंधित खबरें
ग्राम औरापानी के हर घर में पहुंच रहा शुद्ध पेयजल
ग्रामीणों को दूर से पानी लाने की समस्या से मिला छुटकारा ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को किया धन्यवाद ज्ञापित मुंगेली दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरूण साव के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले के […]
कलेक्टर ने किया भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों का अवलोकन
जगदलपुर फरवरी 2022/ कलेक्टर श्री रजत बंसल ने कोड़ेनार में संचालित भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के कार्यों का अवलोकन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी उपस्थित थे।इस दौरान उन्होंने कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। भूमगादी महिला कृषक प्रोड्यूसर कंपनी के पदाधिकारियों ने […]
राज्यपाल श्री डेका ने भौतिकी विषय पर लिखित पुस्तक का विमोचन किया
रायपुर, 22 फरवरी 2025/राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां राजभवन में एसजीएस शासकीय कला और वाणिज्य महाविद्यालय रायपुर के भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ रवि शर्मा और डॉ कमलेश ठक्कर द्वारा लिखित ‘‘रिन्यूएबल सोर्सेस ऑफ़ एनर्जी‘‘ पुस्तक का विमोचन किया।