बलौदाबाजार,9 फरवरी 2022/बालिकाओं के सुखद भविष्य के लिये जिला मुख्यालय स्थित डाक विभाग द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत खाते खोले जाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उक्त शिविर 8 से लेकर 12 फरवरी तक आयोजित होगी। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना के साथ ही,आधार कार्ड में मोबाईल नम्बर अपडेशन,पांच वर्ष तक के बच्चों का आधार इनरोलमेंट,दो एवं चार पहिया वाहनों का बीमा हेल्थ इनशोरेंस से संबंधित भी कार्य होंगे। शहर वासियों एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी पालक जिनके यहां बालिकाओं का सुकन्या समृद्धि योजना का खाता नही खुला है वे सभी सरकार के इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ लेकर बच्चियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित सकते है। इस संबंध में डाकपाल बलौदाबाजार ने बताया की खाता खोले जाने हेतु बालिका का जन्म प्रमाण पत्र एवं पालक का आधार तथा पेन कार्ड तथा तीन फोटो की आवश्यकता होगी।
संबंधित खबरें
कलेक्टोरेट परिसर के मुख्य द्वार के समीप छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा लगाने चल रहे कार्यों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण
कार्य शीघ्र पूर्ण करने अधिकारियों को किया निर्देशित
64 दुर्ग शहर के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त
दुर्ग, जनवरी 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के सुचारू संचालन हेतु सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र 64 दुर्ग शहर के लिए 11 मतदान केंद्रों के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अशोक शर्मा को, 17 मतदान […]
छत्तीसगढ़ में अब तक 71.37 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी,प्रदेश में लगभग 17.59 लाख किसानों ने बेचा धान
अब तक लक्ष्य का लगभग 68 प्रतिशत धान की खरीदी धान खरीदी के एवज में किसानों को 13,506.82 करोड़ रूपए जारी कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक डीओ और टीओ के माध्यम से 38.09 मीटरिक टन धान का हो चुका है उठाव रायपुर, 18 जनवरी 2022/छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर […]