छत्तीसगढ़

अरपा महोत्सव : जिले की तीन प्रसिद्ध नदियों के उद्गम स्थल पर 9 फरवरी को होगा श्रमदान

गौरेला पेंड्रा मरवाही, फरवरी 2022/ जिले वासियों में अरपा महोत्सव को लेकर खुशी की लहर है। 10 फरवरी को जिला गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस वर्ष कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए सादगी के साथ गरिमामय आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।          अरपा महोत्सव के अवसर पर 9 फरवरी को सवेरे 7 बजे से 9 बजे तक जिले की तीन प्रसिद्ध नदियों त्रिपान, सोन और दुर्गा सरोवर के उद्गम स्थल पर श्रमदान किया जाएगा। त्रिपान नदी के उद्गम स्थल वार्ड क्रमांक एक तेंदुपरा में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल श्रमदान करेंगे। इसी तरह सोन नदी के उद्गम स्थल सोनमुड़ा और दुर्गा सरोवर बसंतपुर रोड पेंड्रा में  अधिकारियों-कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। जिला गठन की खुशी में शाम को दुर्गा सरोवर में दीपोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां लगभग दो हजार दिए दीयों की रोशनी से जगमगहोगा दुर्गा सरोवर। कलेक्टर ने श्रमदान और दीपोत्सव की तैयारी के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *