रायपुर 8 फरवरी 2022/राज्य शासन के समान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा मंत्रालय एवं विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु पूर्व में निर्धारित समय को परिवर्तित करते हुए कार्य अवधि सुबह 10 बजे से सायं 5ः30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि शासकीय कार्यालयों हेतु माह के द्वितीय एवं तृतीय शनिवार की भांति सभी शनिवार को अवकाश घोषित करते हुए, सप्ताह में 5 कार्य दिवस निर्धारित की गई है।
समान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के सभी संभाग आयुक्तों तथा जिला कलेक्टरों को इस आशय का पत्र जारी किया गया है। पत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि सभी कार्यालय प्रमुखों की जिम्मेदारी निर्धारित किया जाए कि सभी अधिकारी, कर्मचारी कार्यालय में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर शाम 5ः30 बजे तक कार्य संपादित करेंगें। उक्त निर्देश का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित अधिकारी, कर्मचारी पर सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नियमानुसार कार्यवाही की जा सकेगी।
दुर्ग अप्रैल 2022/जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जयसवाल द्वारा समस्त शासकीय एवं अशासकीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक संचालक शिक्षा विभाग दुर्ग श्रीमती पुष्पा पुरुषोत्थमन ने की। बैठक सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री तनवीर अकील अर्जुन अवॉर्डी एवं अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह एवं तीनों विकासखंड के विकासखंड क्रीड़ा […]
जगदलपुर, मार्च 2022/ केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल 241 बस्तरिया बटालियन, द्वारा सोमवार को जिले के कोयपाल गांव के स्थानीय ग्रामीणों के लिए सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत स्थानीय जनता के लिए रेडियो, मच्छरदानी एवं प्रतिदिन उपयोग में आने वाले सोलर लेम्बर का भी वितरण किया गया और ग्राम वासियों के लिए […]