जांजगीर-चांपा, फरवरी,2022/कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शासन द्वारा लागू सप्ताह में पांच दिवस कार्यप्रणाली का जिले में कड़ाई पूर्वक क्रियान्वयन और अधिकारियों, कर्मचारियों की सुबह 10 से शाम 5.30 बजे तक कार्यालय में उपस्थिति सुनिश्चित करने प्रशासनिक अधिकारियों को विभागीय कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। यह निरीक्षण 7 फरवरी ( सोमवार) से नियमित रूप से किया जाएगा।छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्य के मंत्रालय, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा समस्त मैदानी कार्यालयों हेतु कार्यावधि सुबह 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने शासन की उक्त अधिसूचना के परिपालन हेतु जिले में पदस्थ संयुक्त कलेक्टर,डिप्टी कलेक्टरों को आपस में समन्वय स्थापित कर आगामी 07 फरवरी (सोमवार) से आगामी आदेश तक जिला मुख्यालय के समस्त विभाग,कार्यालयों में प्रातः 10:15 तक एवं सायं 5:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।इसी प्रकार अनुविभागीय अधिकारियों (राजस्व) को अपने क्षेत्रान्तर्गत विभाग,कार्यालयों में प्रातः 10:15 तक और सायं 5:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सभी निरीक्षण कर्ता अधिकारियों को विभागों, कार्यालयों का निरीक्षण के बाद उसी दिन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा है।
संबंधित खबरें
मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुस्लिम समाज के हित में है वक्फ संशोधन कानून: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने वक्फ सुधार जनजागरण कार्यक्रम को किया संबोधित: कहा – सभी सम्मिलित प्रयास कर वक्फ संशोधन कानून की भ्रांतियों को करें दूर रायपुर, 07 मई 2025//वक्फ संशोधन कानून मुस्लिम समाज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके हित में है। हम सभी का […]
जिला स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर आज 6 सितंबर को जिला स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन
-संसदीय सचिव श्री इंद्रशाह मंडावी होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सुकमा जिले में वर्ष 2025 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित
सुकमा, जनवरी 2025/sns/ सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के द्वारा सुकमा जिले में वर्ष 2025 के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को रामाराम मेला, 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी और 21 अक्टूबर को गोवर्धन […]

