मुंगेली 04 फरवरी 2022// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य 07 फरवरी तक किया जाएगा। अर्थात धान खरीदी के लिए मात्र 01 दिन (सोमवार) शेष है। जिला विपणन अधिकारी ने बताया कि जिले में अब तक 87 हजार 713 किसानों से धान की खरीदी की गई है। जिले में आज शुक्रवार 04 फरवरी को शाम 05 बजे तक 01 हजार 535 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 03 लाख 82 हजार 681 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।



