बलौदाबाजार, फरवरी 2022/कलेक्टर डोमन सिंह ने आज मुख्यालय स्थित जिला हॉस्पिटल एवं प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम के लिए चयनित स्कूल पं. चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरन उन्होंने जिला हॉस्पिटल में के विभिन्न वार्डो,कक्षो, लैब,ब्लड बैंक,मेडिकल स्टोर्स का अवलोकन किया। साथ ही भर्ती हुए मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से निमार्णधीन कोविड जांच हेतु आरटीपीसीआर वायरोलॉजी लैब का अवलोकन किया। साथ ही इसे शीघ्र ही पूरा करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों दिए गए है। अवलोकन के दौरान हॉस्पिटल की साफ सफाई को लेकर कलेक्टर श्री सिंह ने हॉस्पिटल प्रशासन खूब प्रशंसा की। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी एवं सीएचएमओ डॉ खेमराज सोनवानी हॉस्पिटल प्रबंधक डॉ स्वाती यदु उपस्थित रहे। इसी तरह उन्होंने प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम के लिए चयनित स्कूल पं. चक्रपाणि शुक्ल शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी सहित लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र ही कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए है। साथ ही स्कूल परिसर में मिट्टी डाल कर घास लगाने के निर्देश दिए है। इस दौरान उन्होंने पूरे स्कूल परिसर का अवलोकन कर जायजा लिया। लोक निर्माण विभाग की ओर से उपस्थित आर्किटेक्चर ने स्कूल में होने वाले जरूरी बदलाव एवं सुधार कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी कलेक्टर को दिया। इस अवसर दौरान बलौदाबाजार एसडीएम प्रतिष्ठा ममगाईं,जिला शिक्षा अधिकारी सी एस ध्रुव,लोक निर्माण विभाग ईई वर्मा,सब इंजीनियर विभाकर जोशी उपस्थित थे। गौरतलब है कि हिंदी माध्यम स्वामी आत्मानंद विद्यालय के खुलने से भाषा की प्रतिस्पर्धा में कमी आएगी एवं साथ ही हिंदी भाषा की प्राचीन गौरव लौटाने में मदद मिल सकेगा। इस विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम के समान ही हर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। बैठक व्यवस्था से लेकर ब्लैकबोर्ड आदि सुविधाएं पूरी तरह से आधुनिक होगा।
संबंधित खबरें
विकास प्रदर्शनी में ‘वाइस ऑफ इंडिया’ फेम श्री जाकिर हुसैन की रंगारंग प्रस्तुति
रायपुर. 5 फरवरी 2022. राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में चल रही चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी के तीसरे दिन आज शाम ‘वाइस ऑफ इंडिया’ फेम कोरबा के कलाकार श्री जाकिर हुसैन और उनकी टीम द्वारा रंगारंग गीत-संगीत की प्रस्तुति दी गई। श्री हुसैन ने अपने आर्केस्ट्रा दल और साथी गायकों श्री वरूण सेन व […]
हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारा गौरव, दधीचि की तरह आत्मदान कर देश को दिलाई पराधीनता से मुक्ति – मुख्यमंत्री श्री बघेल
शासकीय स्वर्गीय नारायण प्रसाद अवस्थी आयुर्वेदिक महाविद्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और पद्मश्री स्वर्गीय डॉ. महादेव प्रसाद पांडेय और समाजसेवी स्वर्गीय श्री नारायण प्रसाद अवस्थी की प्रतिमा अनावरण के कार्यक्रम में पहुँचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजीव गांधी आश्रय योजना के हितग्राहियों को भी सौंपे पट्टे रायपुर, 5 अक्टूबर, 2023/ हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हमारे […]
कोटपा एक्ट के तहत् 12 दुकानों में 2300 रूपए की चालानी कार्यवाही किया गया
मुंगेली, सितम्बर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देश पर कोटपा एक्ट के तहत सार्वजनिक स्थानों में धुम्रपान करने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आस-पास सिगरेट या अन्य तम्बाकू उत्पादों की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. देवेन्द्र पैकरा के मार्गदर्शन में […]