मुंगेली / फरवरी 2022//राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। धान खरीदी का कार्य 07 फरवरी तक किया जाएगा। अर्थात धान खरीदी के लिए मात्र 3 दिवस शेष हैं। अतः कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अब तक धान विक्रय नहीं करने वाले पंजीकृत किसानों को धान बेचने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 87 हजार 531 किसानों से धान की खरीदी की गई है। जिले में आज बुधवार 02 फरवरी को शाम 05 बजे तक 04 हजार 35 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 03 लाख 81 हजार 610 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है।