मुंगेली 31 जनवरी 2022// पशु चिकित्सक विहीन क्षेत्र के किसानों को उनके पशुओं के उपचार एवं पशुओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें ज्यादा दूर जाना नहीं पडे़गा। अब उन्हें उनके क्षेत्र में ही पशुओं का उपचार और पशुओं संबंध में जानकारी प्राप्त होगी। इस हेतु जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार जिला खनिज संस्थान न्यास मद से पशु चिकित्सा विहीन पशु चिकित्सालय डिंडौरी, पशु औषधालय कटामी, अखरार और सेमरसल में 01-01 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों नियुक्ति की स्थानीय व्यवस्था के तहत मानदेय के आधार पर की गई है। इन सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की नियुक्ति होने से किसानों को उनकेे पशुओं के उपचार एवं पशुओं के संबंध में जानकारी अब उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध हो रही है। इससे संबंधित क्षेत्र के किसान हर्षित हैं।
संबंधित खबरें
अनुभा और रंजन अब पढ़ेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल में
निजी अंग्रेजी स्कूल में पढ़ाई फीस न भर पाने से छूट गई थी पढ़ाई कलेक्टर ने अभिभावक बनकर कराया बच्चों का प्रवेश रायपुर, 16 जनवरी 2022/ अनुभा और रंजन को स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के रूप में एक खूबसूरत दुनिया मिल गई। कोविड से उत्पन्न परिस्थितियों में अर्थाभाव के कारण उनके पिता ने […]
आरटीई के तहत निजी स्कूल में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 06 मार्च से
मुंगेली 06 फरवरी 2023// शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2023-24 हेतु निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन 06 मार्च से 10 अप्रैल तक वेबसाईट https://eduportal.cg.nic.in/rte/ पर किया जा सकता है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत वर्ष 2023-24 हेतु निजी विद्यालयों में आरटीई […]
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया गया नमन
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का हुआ समापनस्वच्छता शहर की पहचान, स्वच्छता दीदियों और मित्रों की मेहनत, जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों की सक्रिय सहभागिता का परिणाम – सभापति नगर निगमअंबिकापुर शहर में स्वच्छता अभियान को दिया जायेगा नया स्वरूप – कलेक्टरस्वच्छता की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियां एवं सफाई मित्र हुए सम्मानित अम्बिकापुर […]