गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 जनवरी 2022/ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से 18 धान खरीदी केन्द्रों में 30 जनवरी की स्थिति में 6 लाख 54 हजार 372 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। जिले में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 19 हजार 628 है। इनमें से धान बेचने वाले किसानों कि संख्या 13 हजार 574 है।
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान खरीदी केन्द्र कोडार में 15 हजार 886 क्विंटल, बस्ती में 7 हजार 732 क्विंटल, खोडरी में 43 हजार 458 क्विंटल, गौरेला मेें 30 हजार 118 क्विंटल, तरईगांव में 30 हजार 855 क्विंटल, देवरीकला में 35 हजार 832 क्विंटल, धनौली में 58 हजार 153 क्विंटल, नवागांव-पेंड्रा में 37 हजार 290 क्विंटल, पेन्ड्रा में 49 हजार 716 क्विंटल, बंशीताल में 24 हजार 391 क्विंटल और भर्रीडांड में 46 हजार 241 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। इसी तरह धान खरीदी केंद्र मंेढुका में 45 हजार 353 क्विंटल, तेंदुमुडा में 21 हजार 75 क्विंटल, मरवाही में 29 हजार 981 क्विंटल, लरकेनी में 51 हजार 951 क्विंटल, लालपुर में 51 हजार 594 क्विंटल, परसी में 28 हजार 443 क्विंटल और सिवनी में 46 हजार 304 क्विंटल धान खरीदी गई है। समितियों से मिलर्स द्वारा 93.58 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।