मुंगेली 24 जनवरी 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभा कक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और निराकरण के संबंध में संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में कलेक्टर श्री वसंत ने कहा है कि जिले के समस्त उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के पूर्व किसानों के खेतों में गिरदावरी का कार्य किया जाएगा। इस हेतु धान के अवैध परिवहन और भण्डारण करने वाले कोचियो एवं बिचोलियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने की बात कहीं। उन्होने कहा कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर शत् प्रतिशत टीकाकरण वाले दो शासकीय और दो अशासकीय शालाओं को सम्मानित किया जाएगा। इन शालाओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उन्होने कहा कि राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। उन्होने कहा कि धान खरीदी कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होने धान खरीदी का कार्य सुव्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर उन्होने बारदानो की उपलब्धता और परिवहन व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होने पशु पालक और मत्स्य पालक किसानों के लिए जारी किसान क्रेडिट कार्ड के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। इसी तरह उन्होने बैगा जनजाति किसानों के चिन्हांकन और उन्हे किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के संबंध में की गई कार्यो के संबंध में जानकारी प्राप्त की और कृषि विभाग के उपसंचालक को आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में उन्होेने कोविड अनुग्रह सहायता राशि, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, जाति प्रमाण पत्र, लोक सेवा गारंटी अधिनियम स्थानीय निर्वाचन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री दशरथ सिंह राजपूत, संयुक्त कलेक्टर द्वय श्री तीर्थ राज अग्रवाल एवं श्रीमती नम्रता आनंद डोगरें सहित सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
चक्रधर समारोह : 7 सितम्बर से शुरू होगा सांस्कृतिक महाकुंभ,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शुभारंभ समारोह में होंगे शामिल
पद्मश्री हेमा मालिनी ‘राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका’ पर देंगी प्रस्तुति पहले दिन कथक और करमा नृत्य का दिखेगा संगम रायपुर, 06 सितम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 07 सितंबर को शाम 5.30 बजे रायगढ़ के रामलीला मैदान में आयोजित 39वें चक्रधर समारोह-2024 का शुभारंभ करेंगे। यह समारोह अगले 10 दिनों तक कला और […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने फोर्स ऐकडमी के लिए हाई जम्प कीट का शुभारंभ किया
खिलाडियों ने हाई जम्प कीट में ट्रायल कर दिखाया अपना जौहर कवर्धा, 01 फरवरी 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पीजी कॉलेज मैदान में कबीरधाम जिले की फोर्स ऐकडमी के खिलाड़ियों की सुविधा का विस्तार करते […]
जिला स्तरीय युवा खेल महोत्सव 13 से 15 दिसंबर तक
जांजगीर-चांपा / दिसंबर, 2021/ खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में जिला स्तरीय खेल महोत्सव का आयोजन 13 से 15 दिसंबर तक किया जाएगा। एसपी श्री प्रशांत ठाकुर को आयोजन समिति का उपाध्यक्ष और जिला पंचायत सीईओ […]