छत्तीसगढ़

54.46 प्रतिशत धान का हो चुका है उठाव,

जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के चालू सीजन में जिले के 239 धान उपार्जन केन्द्रों में 21 जनवरी तक 1 लाख 70 हजार 899 किसानों से 7 लाख 31 हजार 340 टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले में धान खरीदी के अनुमानित लक्ष्य का लगभग 85.5 प्रतिशत धान की खरीदी हो चुकी है।      प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में गत 01 दिसंबर से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में अब तक 85.5 प्रतिशत से अधिक किसान अपना धान बेच चुके हैं। अब तक 1 लाख, 70 हजार 899 किसानों से 7 लाख, 31 हजार, 340 टन धान की खरीदी की गई है। जिले में 1,99,899 किसान पंजीकृत है। खरीदे गए धान में से अब तक करीब 54.46 प्रतिशत धान का उठाव किया जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *