कवर्धा, 19 जनवरी 2022। कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव की अनुशंसा पर कलेक्टर श्री रमेश कुमार शर्मा ने पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा के विभिन्न ग्रामों में सी.सी.रोड निर्माण कार्यो के लिए प्रभारी मंत्री मद अंतर्गत 14 लाख 96 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम खैरझिटी में मेन रोड़ से लक्ष्मण वर्मा के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 100 रूपए, ग्राम रगरा, ग्राम पंचायत हरदी में खेलू पटेल के घर से सुखराजी पटेल के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 600 रूपए, ग्राम पंचायत हथलेवा में संतोष सिन्हा के घर से मेन रोड तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार 900 रूपए, ग्राम पंचायत कोहडिया में रामकुमार साहू के घर से उत्तम गंर्धव के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 99 हजार रूपए और ग्राम दैहानडीह, ग्राम पंचायत सिंगारपुर में मुख्यमार्ग से मोहन वर्मा के घर तक सीसी रोड़ निर्माण कार्य के लिए 2 लाख 98 हजार 700 रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी है। कार्य एजेंसी संबंधित ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर को बनाया गया हैं।
संबंधित खबरें
किसानों को दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी: मुख्यमंत्री श्री साय
रायगढ़, नवम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम […]
कलेक्टर- एसपी ने मनोविकास केंद्र का लिया जायजा
बलौदाबाजार , 30 मार्च 2025/SMS/- कलेक्टर दीपक सोनी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने गुरुवार क़ो नवीन क़ृषि उपज मण्डी परिसर मे संचालित मनोविकास केंद्र का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न मानसिक विकारों से पीड़ित बच्चों क़ो दी जा रही ईलाज की सुविधाएं की जानकारी ली एवं बच्चों के माता -पिता की प्रतिक्रियायें से अवगत […]
शहरी आजीविका मिशन में अच्छे कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार,केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के ‘स्पार्क’ पुरस्कारों में छत्तीसगढ़ का दबदबा
दस लाख तक जनसंख्या श्रेणी में बिलासपुर, तीन लाख जनसंख्या श्रेणी में रायगढ़ और एक लाख जनसंख्या श्रेणी में भाटापारा को प्रथम पुरस्कार 50 हजार जनसंख्या श्रेणी में चांपा को द्वितीय पुरस्कार, राज्य स्तर पर छत्तीसगढ़ को तृतीय पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में आयोजित समारोह में सूडा और चार नगरीय […]