छत्तीसगढ़

अब तक 1,14,817 किसानों ने 4,75,583.4 टन धान बेचा

जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ जिले में एक दिसंबर से अब तक 1,14,817 किसानों से 4 लाख 75 हजार 583.4 टन धान की खरीदी की गई। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विगत एक दिसंबर से राज्य के पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जांजगीर-चांपा जिले के 57 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत किसान अपना धान बेच चुके हैं। विगत तीन वर्षों से किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से इनपुट अनुदान की राशि मिलने से पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि हुई है।     जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में 1,99,947 पंजीकृत किसान है। इनमें से 1,14,817 किसानों ने सोमवार 3 जनवरी तक 4,75,583.4 टन धान बेच चुके हैं।   कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए जिले में समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। जिले में धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल ,टोकन आदि की व्यवस्था के प्रति किसान खुश हैं। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए जिले में कुल 239 उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्था की गई है। जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *