छत्तीसगढ़

कलेक्टर श्री वसंत ने किया छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के वार्षिक कैलेण्डर का विमोचन

मुंगेली 01 जनवरी 2022// कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित अपने चेम्बर कक्ष में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के वार्षिक कैलेण्डर 2022 का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्य पालन अधिकारी श्री रोहित व्यास भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री वसंत ने राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली के पदाधिकारियों को नववर्ष की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ जिला मुंगेली द्वारा शासन की महत्वपूर्ण जानकारियों को संकलित कर वार्षिक कैलेण्डर का प्रकाशन किया गया है। जो आम लोगों के साथ-साथ आगामी कार्य योजना निर्माण मेें उपयोगी और सार्थक होगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के संरक्षक संयुक्त कलेक्टर श्री आर के. तम्बोली, अध्यक्ष डाॅ. आई पी. यादव, उपाध्यक्ष श्री व्ही. के. केडिया, महासचिव डाॅ. रूपेश पाठक, कार्यालय सचिव श्री जे. आर मधुकर, प्रवक्कता श्री महादेव यादव, कोषाध्यक्ष श्री गोपाल कृष्ण दुबे, सचिव श्री जे.एल परते एवं सक्रिय सदस्य श्री एस आर लहरे सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *