कोरबा/ दिसंबर 2021/कलेक्टर श्रीमती रानू साहू की पहल पर जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के दो शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी मिल गई है। कलेक्टर कार्यालय से आज इन दोनों को सहायक ग्रेड-03 के पद पर शासकीय सेवा में नियुक्ति आदेश भी जारी कर दिया गया है। दोनों उम्मीदवारों में से एक पहाड़ी कोरवा जनजाति की महिला और दूसरा बिरहोर जनजाति के पुरूष वर्ग से हैं। ग्राम कदमझरिया, ग्राम पंचायत गढ़-उपरोड़ा निवासी सुश्री राजकुमारी को सहायक ग्रेड-03 के पद पर पोड़ी-उपरोड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ किया गया है। वहीं ग्राम गेरांव बांसाखर्रा के बरतराम बिरहोर को हरदीबाजार तहसील में नियुक्ति दी गई है। दोनों उम्मीदवारों को सेवा में उपस्थिति से तीन वर्ष की अवधि के लिए परिवीक्षाधीन रखा जाएगा। इन्हें पुनरीक्षित वेतनमान 2017 के वेतन लेवल चार अनुसार प्रतिमाह वेतन तथा शासन द्वारा समय-समय पर देय महंगाई भत्ते भी मिलेंगे।
संबंधित खबरें
धान खरीदी केन्द्रों में कार्यरत डाटा एन्ट्री ऑपरेटर को उनके कार्यों के अतिरिक्त अंतरिम तौर पर धान खरीदी प्रभारी के रूप में भी कार्य करने जारी किया गया आदेश
धान खरीदी कार्य किसी भी स्थिति में बाधित ना हो इसलिए आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा गया दायित्व प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के कर्मचारियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में धान खरीदी कार्य से पृथक रहने की दी गई सूचनाराजनांदगांव, अक्टूबर 2022। प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 अंतर्गत धान […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में भाजपा विधायक दल की बैठक आयोजित की गई।
नारायणपुर जिले के विद्यार्थियों ने किया बादल भ्रमण
जगदलपुर, मार्च 2023/ नारायणपुर जिला से विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु दि.15 मार्च को बादल संस्थान पहुंचा।बादल पहुंच कर बच्चों ने बादल संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की।बादल संस्थान में बस्तर की लोक कला, संस्कृति,रीति नीति के संरक्षण का कार्य किया जा रहा है,बादल के […]