बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों,सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन, उप निर्वाचन हेतु अधिसूचना विगत दिनों जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से कर दी गयी है। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो गयी है। इसी ही दिन अर्थात् 28 दिसम्बर को ही प्रातः10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन भी किया जा चुका है। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 3 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) 4 जनवरी 2022 को प्रातः10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 20 जनवरी 2022 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील,खण्ड मुख्यालय पर 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 22 जनवरी को सुबह 9 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
बिहान बाजार-समूह के दिए से रोशन होंगे घर
रायगढ़, 30 अक्टूबर 2024/sns/ एनआरएलएम अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 30 अक्टूबर तक जिला रायगढ़ के सभी 07 विकास खंड के अंतर्गत 28 संकुल स्तरीय संगठन में दीवाली बिहान बाजार का आयोजन किया जा रहा है। बिहान बाजार में स्व-सहायता समूह के हाथों से निर्मित झालर (लटकन), अनेकों प्रकार के दिए, […]
फील्ड में दिखनी चाहिए चाक-चौबंद कानून व्यवस्था-कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल
आदतन अपराधियों पर रखें कड़ी नजरऔद्योगिक क्षेत्रों में सड़क किनारे पार्किंग पर करें कार्यवाहीकलेक्टर श्री गोयल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार ने लॉ एंड ऑर्डर पर राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की ली संयुक्त बैठकरायगढ़, जनवरी 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस […]
अपनी संस्कृति से गहरा जुड़ाव महसूस करते हुए जिलेवासियों ने बोरे-बासी खा कर अपनी अनुभूति व्यक्त की
राजनांदगांव ,मई 2022। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर प्रदेश के श्रमवीरों के सम्मान स्वरूप मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आव्हान पर जनप्रतिनिधियों, सभी अधिकारी, श्रमिक किसान, गणमान्य नागरिक एवं जनसामान्य सभी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आहार बोरे-बासी का आनंद लिया। छत्तीसगढ़ के समृद्ध खान-पान एवं यहां के संस्कृति की विशेष पहचान है। बोरे-बासी हमारी […]