मुंगेली / दिसम्बर 2021// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उपनिर्वाचन 2021-2022 हेतु निर्वाचन कार्यक्रम विगत दिनों जारी कर चुका है। निर्वाचन कार्यक्रम जारी होने के साथ ही जिले के संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। इसी तारतम्य में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने जिले में त्रिस्तरीय पंचायत आम एवं उपनिर्वाचन 2021-2022 की प्रक्रिया समस्त होने तक संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सभी शासकीय, अर्धशासकीय कार्यालयों तथा राज्य शासन के उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित कर दिये है। संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में अधिकारी-कर्मचारीगण बिना संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे तथा मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। किसी अधिकारी-कर्मचारी द्वारा बिना अनुमति के अवकाश पर प्रस्थान करने एवं बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर संबंधित जिला प्रमुख/कार्यालय प्रमुख जिम्मेदार होंगे।
संबंधित खबरें
विकसित भारत संकल्प यात्रा से जन-जन तक पहुंचाएं शासन की योजनाएं- संयुक्त सचिव श्री संजय कुमार
संयुक्त सचिव, भारत सरकार श्री संजय कुमार ने जिले में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा का किया निरीक्षणमूरा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का लगा शिविररायगढ़, जनवरी 2024/ विकसित भारत संकल्प यात्रा का रथ खरसिया विकासखंड के मूरा ग्राम पहुंचा। यहां शिविर का निरीक्षण करने भारत सरकार के संयुक्त सचिव श्री संजय कुमार पहुंचे […]
कलेक्टर ने की स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की समीक्षा
बलौदाबाजार, 21अप्रैल 2022/ कलेक्टर डोमन सिंह ने आज स्वास्थ्य विभाग की कार्यो की विस्तृत समीक्षा की है। उन्होंने मुख्यमंत्री आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बिंदु वार विभिन्न विषयों पर समीक्षा की। इसके साथ ही इस दौरान देश मे पुनः कोविड के बढ़ते हुए मामले एवं स्वास्थ्य विभाग की […]