रायपुर, दिसम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और समाज सुधारक भारतरत्न पंडित मदन मोहन मालवीय की 25 दिसम्बर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने श्री मालवीय के अतुल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि मालवीय जी ने देश की आजादी के लिए भरसक प्रयत्न किया और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे महान शिक्षाविद होने के साथ भारत में शिक्षा के बड़े केन्द्र बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता भी थे। उन्होंने भारत भूमि और हिन्दी भाषा की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया। मालवीय जी नेे भारत की प्राचीन सभ्यता की महत्ता की रक्षा के साथ संस्कृत विद्या के विकास पर भी बल दिया। उन्हें महामना उपाधि से भी विभूषित किया गया है। श्री बघेल ने कहा कि मालवीय जी ने जिस समर्पण और विचार मूल्यों के साथ भारत में राष्ट्रीयता की नींव रखी,वह हर भारतीय के लिए अनुकरणीय है।
संबंधित खबरें
स्कूली विद्यार्थियों ने कोंडागांव जोन लेवल प्रतियोगिता में किया सुकमा का प्रतिनिधित्व
सुकमा, अगस्त 2022/ जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में 9 अगस्त को इनडोर स्टेडियम सुकमा में शालेय खेल कूद प्रतियोगिता 2022-23 के तहत स्कूली बच्चों का 14, 17 और 19 आयु वर्ग में जोन लेबल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु जिला स्तरीय चयन बैडमिंटन और जूडो में किया गया। श्री विरुपाक्ष पुराणिक जिला खेल अधिकारी सुकमा […]
रामपुर सबस्टेशन में नये 3.15 एम.व्ही.ए. का पॉवर ट्रांसफार्मर को किया गया ऊर्जीकृत
कवर्धा, 22 अगस्त 2025/sns/ – कबीरधाम जिले के ग्राम रामपुर में विद्यमान 33/11 के0व्ही0 उपकेन्द्र में 3.15 एम0व्ही0ए0 के अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत किया। इस अवसर पर कवर्धा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जी. एस. फ्लोरा, ईई एस.टी.एम. श्री एम. के. आर्या, सहायक अभियंता श्री मनीष साहू, श्री सुनील गुप्ता, श्री यशवंत कुमार ध्रुव […]
रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024
बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचा मतदान दलश्रीमती विटाना गुप्ता बोली-अब वोटिंग के लिए तकलीफें हुई दूर, घर पर की मतदान 5 से 7 नवंबर तक रहेगी होम वोटिंग की सुविधा रायपुर नवंबर 2024/sns/ रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन 2024 के तहत आज से होम वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान दल अब 85 […]