छत्तीसगढ़

अफरीद धान खरीदी केन्द्र प्रभारी और आपरेटर से मांगा गया स्पष्टीकरण

जांजगीर-चांपा, दिसंबर,2021/ कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला के निर्देश पर धान खरीदी में अनियमितता बरतने पर बम्हनीडीह विकास खंड के धान खरीदी केंद्र अफरीद के प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर को स्पष्टीकरण देने उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं ने नोटिस जारी किया है।
चांपा प्रभारी उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जांजगीर एवं खाद्य अधिकारी जिला जांजगीर चांपा के द्वारा संयुक्त रूप से धान खरीदी केन्द्र अफरीद का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में निम्नानुसार अनियमितता करते हुए नियमों का पालन नहीं करना पाया गया । धान खरीदी परिसर के कंप्यूटर कक्ष में 25-30 किसानों का ऋण पुस्तिका अनाधिकृत रूप से रखा जाना पाया गया, खरीदे गए धान का अव्यवस्थित स्टेक लगाया गया है, खाली बारदाना बिखरे पड़े पाया गया, स्टेक सिंगल लेयर डनेज में लगाया गया है। आपका यह कृत्य धान खरीदी नीति / निर्देशों के विपरीत है।
उक्त संबंध में ऑपरेटर और खरीदी केंद्र प्रभारी को नोटिस जारी कर कहा गया है कि वे 30 दिसंबर को कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। अनुपस्थित पाये जाने पर आपके विरूद्ध नियमानुसार एवं अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *