बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/ जिले में अब तक 578 करोड़ रूपये के 2 लाख 99 हजार मीटरिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। लगभग 40 प्रतिशत किसान अपनी उपज उपार्जन केन्द्रों पर बेच चुके हैं। इस दफा शुरू से ही खरीदी केन्द्रों से उठाव किये जाने से समितियों में सुविधाजनक तरीके से धान उपार्जन का कार्य जारी है। कलेक्टर ने आज यहां राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी अभियान की प्रगति की समीक्षा की है। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य राज्य सरकार का किसान हितैषी सबसे बड़ा अभियान है। इसमें किसानों की सुविधा का ख्याल रखा जाना चाहिए। उन्हें अपनी मेहनत का उपज बेचने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि जिले अब तक 99 हजार 952 किसानों ने एक अथवा दो बार धान बेच चुके हैं। सीमांत किसानों का 59 प्रतिशत, लघु किसानों का 47 प्रतिशत, 10 एकड़ तक के किसानों का 28 प्रतिशत, बीस एकड़ तक के किसानों का 23 प्रतिशत एवं 20एकड़ से ज्यादा किसानों में से 19 प्रतिशत ने धान बेचे हैं। लघु एवं सीमांत किसानों के धान प्राथमिकता से खरीदे जा रहे हैं। सोसायटियों में जमा धान मंे से 33 प्रतिशत का उठाव भी हो चुका है। प्रतिदिन लगभग 1 लाख 90 हजार क्विंटल धान का उपार्जन 182 उपार्जन केन्द्रों से हो रहा है। जिले में धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य इस साल 7.63 लाख मीटरिक टन प्रस्तावित किया गया है।
संबंधित खबरें
सुशासन तिहार कंतेली क्लस्टर अंतर्गत 03 हजार से अधिक आवेदन निराकृत
मुंगेली, 22 मई 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार का तीसरा चरण जारी है, जो 31 मई तक चलेगा। इसके अंतर्गत जिले में ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों का क्लस्टर बनाकर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में मुंगेली विकासखण्ड के […]
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने शासकीय उद्यान रोपणी एवं कृषि विज्ञान केंद्र का किया निरीक्षण
पशु सखियों से मिलकर किया उत्साहवर्धन, सूकर फार्म शुरू करने सहित आजीविका के लिए मुर्गी फार्मिंग को बढ़ावा देने पर महिलाओं से की बात अम्बिकापुर अक्टूबर 2024/ sns/छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति व अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने गुरुवार को अम्बिकापुर पहुंचकर शासकीय उद्यान […]
धान खरीदी की सुगम प्रक्रिया और त्वरित भुगतान से किसानों में उत्साह धान खरीदी में ऑनलाइन टोकन और समितियों में माइक्रो एटीएम जैसी सुविधाओं से किसानों को है बड़ी राहत जिले में अब तक हुई 23 हजार 846 मे.टन धान खरीदी, किसानों को 29.91 करोड़ का भुगतान जारी
रायगढ़, दिसम्बर 2024/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार 14 नवम्बर से जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। किसान भी पूरे उत्साह के साथ उपार्जन केंद्र में धान बेचने पहुंच रहे हैं। लोईंग खरीदी केंद्र में पहुंचे किसान श्री सौरभ प्रधान ने बताया कि करीब 6 […]


