रायपुर 23 दिसम्बर 2021/ रायपुर जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन-2021 के तहत नगर पालिक निगम, बीरगांव के 40 वार्डाे के आम निर्वाचन एवं नगर पालिका परिषद् गोबरा-नवापारा के 1 वार्ड क्रमांक 14 के उप निर्वाचन के लिए आज सुबह 9 बजे से मतगणना प्रारंभ हुई।
इसके पूर्व मतगणना स्थल अडवानी ऑर्लिकॉन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, बीरगांव में प्रेक्षक श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी, रिटर्निग ऑफिसर श्री बी. बी पंचभाई, अभ्यर्थियों, उनके गणना सहायकों कीे उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला गया। मतगणना केन्द्र के 12 कक्षों में मतगणना की जा रही है। जिसमें भू-तल के तीन कक्ष एवं प्रथम तल में 9 कक्ष बनाए गए हैं। हर वार्ड की गणना के लिए एक टेबल लगायी गयी है। इस तरह कुल 40 टेबल लगायी गयी है।
रिटर्निंग ऑफिसर गोबरा-नवापारा श्री निर्भय साहू ने बताया कि यह के एक वार्ड राधाकृष्ण वार्ड क्रमांक 14 में मतगणना का कार्य प्रारंभ हो गया है।
राज्य शासन ने जारी किए आदेश रायपुर. 12 अगस्त 2024. राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पांच नवगठित नगर पालिकाओं और 14 नगर पंचायतों में प्लेसमेंट पर दस-दस पदों की स्वीकृति प्रदान की है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से इस […]
दुर्ग, दिसम्बर 2024/sns/ जिले में कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में शासन की धान खरीदी नीतियों के अनुरूप सुसंगत ढंग से किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। जिले के 87 सहकारी समितियों के 102 उपार्जन केन्द्रों पर धान खरीदी चल रही है। जिले के पंजीकृत 1,14,777 किसानों में […]