जांजगीर-चांपा, दिसंबर 2021/ राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री तथा जिले के प्रभारी श्री जयसिंह अग्रवाल 23 दिसंबर को जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे गुरूवार 23 दिसंबर को पूर्वान्ह 10.45 कोरबा से प्रस्थान कर (व्हाया उरगा-पंतोरा मार्ग) दोपहर 12 बजे जिले के अकलतरा तहसील के ग्राम कटनई पहुंचेंगे। वे यहां राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी एवं ग्रामीण विकास के लिए युवा अभियान के समापन शिविर में शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री ग्राम कटनई से दोपहर 12.30 बजे प्रस्थान कर 12.50 बजे जांजगीर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे यहां पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। उनका दोपहर 2 से 3 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। श्री अग्रवाल दोपहर 3 बजे जिला अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेंगे। बैठक उपरांत वे उसी दिन कोरबा के लिए प्रस्थान करेंगे।
संबंधित खबरें
जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने बाल विवाह रोकथाम दल गठित
मुंगेली 28 अप्रैल 2025/sns/- जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने के लिए कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार बाल विवाह रोकथाम हेतु संयुक्त दल का गठन किया गया है। इस दल में महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी सम्मिलित हैं। […]
छत्तीसगढ़ शासन ने तहसीलदारों के राजस्व संबंधी अधिकार क्षेत्र में की वृद्धि
रायगढ़, 4 अगस्त 2024/sns/- प्रदेशवासियों को राजस्व मामले में राहत पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने अहम फैसला लेते हुए अब तहसीलदारों के अधिकार क्षेत्र में वृद्धि की है। छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के मुताबिक छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता, 1959 (क्र.20 सन 1959)की धारा 24 की उप-धारा (1)द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए […]
राज्य स्तरीय महिला मड़ई को लोगों का मिल रहा अच्छा प्रतिसाद
अब तक 5 लाख रुपए से अधिक के सामग्रियों का हुआ विक्रय सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित है मड़ई रायपुर, 6 मार्च 2025/ रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में सशक्त महिला समृद्ध महिला थीम पर आयोजित महिला मड़ई को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। 4 मार्च से चल रहे महिला मड़ई […]