राजनांदगांव / दिसम्बर 2021। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 17 के उप चुनाव एवं नगर पालिका परिषद खैरागढ़ के आम चुनाव के लिए प्रत्याशियों के खर्चों पर नजर रखने उप संचालक श्री एसके चन्द्राकर को व्यय प्रेक्षक नियुक्त किया है। व्यय प्रेक्षक श्री चन्द्राकर से विश्राम गृह खैरागढ़ में निर्वाचन व्यय संबंधी शंकाओं के समाधान के लिए प्रत्याशी एवं जनसामान्य संपर्क कर सकते हैं। श्री चन्द्राकर का मोबाईल नम्बर 99933-84205 पर सम्पर्क कर सकते हंै। व्यय प्रेक्षक श्री एसके चन्द्राकर ने सभी प्रत्याशियों से राज्य निर्वाचन आयोग के व्यय संबंधी निर्देशों का पालन करने की अपील की है।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री से साहू संघ के प्रतिनिधियों ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 02 जुलाई 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में दुर्ग मंडी अध्यक्ष श्री अश्विनी साहू के नेतृत्व में साहू समाज के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को दुर्ग जिला साहू संघ के पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण सामारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पदक अलंकरण से सम्मानित पुलिस अधिकारियों से की भेंट
छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, हमारे पुलिस जवानों के संघर्ष, शौर्य और साहस का होगा स्वर्णिम उल्लेख – मुख्यमंत्री जान की परवाह किये बगैर पुलिस अधीक्षक श्री गर्ग की टीम ने नक्सलियों से किया था सीधा मुकाबला घात लगाकर बैठे और सिविल ड्रेस में आए नक्सलियों को सुरक्षा बलों ने […]
गोठानों ने महिला समूहों के जीवन में भरा आर्थिक संपन्नता का नया रंग
आमदनी से खरीदी स्कूटी, बढ़ा आत्मविश्वासबिलासपुर, 25 मई 2023/छत्तीसगढ़ में वो दिन लद गए जब महिलाएं दूसरों पर आश्रित रहती थी। छत्तीसगढ़ की महिलाएं अब विकास की नयी इबारत लिख रही है। महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने में छत्तीसगढ़ शासन की गोधन न्याय योजना की महती भूमिका है। महिलाओं के जीवन में गोठानों […]