बीजापुर दिसम्बर 2021- जिला प्रशासन बीजापुर के द्वारा ग्रामीण ईलाकों में आवागमन के लिए 4 बसों के संचालन हेतु जिले के मूल निवासी शिक्षित बेरोजगारों से 10 दिसम्बर 2021 तक प्रस्ताव आमंत्रित किया गया है। इस हेतु अध्यक्ष या सचिव बस संचालन समिति के नाम से देय एक लाख रूपए का डिमांड ड्राफ्ट आवेदन पत्र केे साथ संलग्न कर कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी बीजापुर में 10 दिसम्बर 2021 तक जमा किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के पश्चात् प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। बस संचालन सम्बन्धी नियम-शर्तें तथा आवेदन पत्र का प्रारूप एवं अन्य जानकारी जिले की वेबसाईट www.bijapur.gov.in पर लॉगिन कर देखी जा सकती है।
संबंधित खबरें
जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने किया अरपा भैंसाझार परियोजना की प्रगति की समीक्षा*
बिलासपुर, 19 जुलाई 2024/sns/- जल संसाधन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज अरपा भैंसाझार बैराज का निरीक्षण किया। उन्होंने 4 करोड़ 15 लाख की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण भी किया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत परिसर में पीपल पौधा भी लगाया। अधिकारियों की बैठक लेकर अरपा भैंसाझार परियोजना की […]
प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवारों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
बीजापुर, 18 सितम्बर 2024/sns/- कलेक्टर श्री संबित मिश्रा द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से पीड़ित परिवार को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अर्न्तगत सर्पदंश से मृत्यु के दो प्रकरणों में मृतक नवीन मोड़ियम के निकटतम वारिस उनके पिता श्री रामलू मोड़ियम […]
प्रयास कलेक्टर की रंग लाई, ममता के आंखों की रोशनी लौटाई
जिला रेडक्रॉस समिति के माध्यम से हुआ आंखों का सफल कॉर्नियल ट्रांसप्लांट बलौदाबाजार,11 दिसंबर 2023/ कलेक्टर चंदन कुमार के मानवीय प्रयासों से ममता टंडन को एक नई रोशनी मिली है। बचपन से आंखों में संक्रमण की शिकार हुई आर्थिक रूप से कमजोर ममता की सफल कॉर्नियल ट्रांसप्लांट की गई है जिससे अब उनको देखना प्रारंभ […]