छत्तीसगढ़

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के आठवें दिन आज 6 हजार 920 मीट्रिक टन धान की खरीदी

मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन में धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों में किया जा रहा है। जिले में धान खरीदी के आठवें दिन आज शाम 05.30 बजे तक 06 हजार 920 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 41 हजार 865 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और वृद्धि होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *