राजनांदगांव दिसम्बर 2021। शासन द्वारा 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उमंग उत्साह दिखाई दे रहा है। धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है। 4 महीने की कड़ी मेहनत का फल अब किसानों को मिलने लगा है। उनके धान की समर्थन मूल्य में खरीदी होने से नया खुशी है। किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न हो इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। किसान खुश होकर अपने धान का विक्रय धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कर रहे हैं। ग्राम खुटेरी निवासी किसान श्री सहदेव राम यादव ने बताया कि 67 डिसमिल में खेती करते हैं। सोमनी धान उपार्जन केन्द्र में 25 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम ठाकुरटोला के किसान श्री जितेन्द्र साहू ने बताया कि 4 एकड़ खेत में धान बोते हैं। उन्होंने टोकन कटवा लिया है और 13 तारीख को धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में व्यवस्थित रूप से ग्रामवार टोकन काटा जा रहा है, जिससे सहुलियत हुई है। ग्राम ठाकुरटोला निवासी किसान श्री जगदीश साहू ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है और 56 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में पानी, कांटा-बांट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। ग्राम खुटेरीकला निवासी श्री रूहेला साहू ने बताया कि उन्होंने 2 दिसम्बर को धान बेचने के लिए टोकन कटाया था। आज 83 कट्टा धान बेचने लाए है।
संबंधित खबरें
प्रदेश के सभी आरआई सर्किल में 3 फरवरी को होगा जन समस्या निवारण शिविर
जन समस्या निवारण शिविर तहसीलों में 10 फरवरी को और जिला मुख्यालय में 17 फरवरी को होगा सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 फरवरी 2024/जमीन से संबंधित कार्यों के लिए विशेष शिविर संबंधी राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पत्र पर कलेक्टर श्री के एल चौहान ने जिले के सभी राजस्व निरीक्षक (आर आई) को निर्देश […]
डाक मतपत्र से मतदान की व्यवस्था देखने पहुंचे कलेक्टर
दुर्ग / दिसंबर 2021/जिला पंचायत परिसर में आज निर्वाचन कार्य में नियुक्त कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना-अपना मत दिया। इस व्यवस्था को उन मतदाताओं द्वारा प्रयोग में लाया जाता है जो अपने क्षेत्र में मत डालने के लिए प्रत्यक्ष रूप में उपस्थित नही हो सकते है। ऐसी […]
बाबा गुरु घासीदास जी के संदेश मनखे-मनखे एक समान को केंद्र मानकर कर रहे कार्य: मुख्यमंत्री श्री बघेल
समाज के विभिन्न मांगों के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा भिलाई में सतनाम समाज के कार्यक्रम