सुकमा / दिसम्बर 2021/ कोण्टा नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के लिए 15 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिला किया था। 6 दिसम्बर 2021 नाम वापसी समय तक वार्ड क्रमांक 3 से भीमें कवासी, वार्ड क्रमांक 5 से रश्मि ठाकुर, वार्ड क्रमांक 8 से रामाराव जेट्टी, वार्ड क्रमांक 10 से सुन्नम पेंटा, वार्ड क्रमांक 13 से जिवेश सोनी और वार्ड क्रमांक 14 से बी. सूर्यचन्द्र राव ने पार्षद पद के उम्मीदवारों ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस लिया है।
कोण्टा नगर पंचायत में मतदान 20 दिसम्बर को संपन्न होगा, वहीं 23 दिसम्बर को मतगणना की जाएगी। नाम वापसी के पश्चात पार्षद पद के उम्मीदवारों की सूची इस प्रकार है –
जिनमें वार्ड क्रमांक 1 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए राधिका कट्टम(कांग्रेस) तथा वेंकटेश कट्टम(भाजपा), वार्ड क्रमांक 2 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए पुल्ली अलवानी(कांग्रेस) तथा अनिल वेट्टी(भाजपा), वार्ड क्रमांक 3 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए लछिन्दर(भाजपा), सुरज सेमल(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 4 में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए जी.नागमणी(भाजपा), समसुनिशा शेख(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 5 में अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए बुधरी(कांग्रेस), रामूलम्मा(भाजपा), वार्ड क्रमांक 6 में अनारक्षित वर्ग के लिए अंबाटी देवेन्द्र कुमार(कांग्रेस), नीली सतीश(भाजपा), वार्ड क्रमांक 7 में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए मंजुला चतुर्वेदी(भाजपा), बी.प्रियंका श्रीनिवास(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 8 में अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पी.दीपक कुमार(भाजपा), पी.रामबाबू पेद्दी(सीपीआई), सुरेश कुमार(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 9 में अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए अन्नु(भाजपा), सेमल कुमारी(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 10 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए अशोक नाग(भाजपा), सेमल दीपक(सीपीआई), व्ही.विक्रम(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 11 में अनारक्षित वर्ग के लिए जी.साईं पद्मनाभम रेड्डी(भाजपा), सत्यानारायण कट्टा(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 12 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए बाबूराव मड़कम(भाजपा), मौसम जया(कांग्रेस), वार्ड क्रमांक 13 में अनारक्षित वर्ग के लिए शेख नईमउल्लाह(कांग्रेस), पी. विजय कुमार परिमि(भाजपा), वार्ड क्रमांक 14 में अनारिक्षत वर्ग के लिए गोलू पुल्ली(भाजपा), रामकृष्ण बत्तुल(कांग्रेस) और वार्ड क्रमांक 15 में अनारक्षित महिला वर्ग के लिए अंजु गुप्ता(कांग्रेस), जैतुननिशा खान(भाजपा) उम्मीदवार है।