छत्तीसगढ़

युवा उत्सव आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति गठित

जांजगीर-चांपा/ दिसंबर, 2021/ संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2021-22 का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में किया जाएगा। कलेक्टर श्री जितेंद्र कुमार शुक्ला ने आयोजन के सफल संचालन हेतु अधिकारियों की समिति का गठन किया है।
जिला पंचायत सीईओ श्री गजेंद्र सिंह ठाकुर आयोजन के नोडल अधिकारी होंगे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री सीताराम बंजारे, जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर श्री डी.के. कौशिक, एसडीएम जांजगीर श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू, खाद्य अधिकारी श्री मनोज कुमार त्रिपाठी, जिला परिवहन अधिकारी श्री आनंद शर्मा, उपसंचालक जनसंपर्क श्री एम.आर. सहारे, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री प्रहलाद पांडे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री पी.सी. लहरे सदस्य और जिला खेल अधिकारी श्री प्रमोद सिंह बैस सदस्य/सचिव होंगे।
कलेक्टर ने जिले के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को विकासखंडों के दलों को जिला स्तरीय युवा उत्सव जांजगीर में आने-जाने की पूर्ण व्यवस्था करने का दायित्व सौंपा है।
समिति के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि वे संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण के निर्देशानुसार जिला स्तरीय युवा उत्सव वर्ष 2021-22 का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *