रायपुर 3 दिसम्बर 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन के द्वारा धान खरीदी केंद्र के सतत् निगरानी के निर्देश के परिपालन में आज मार्कफेड की प्रबंध संचालक और खाद्य विभाग की संचालक किरण कौशल ने रायपुर जिले के धान खरीदी केंद्र केन्द्री का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने किसान पंजीयन से लेकर टोकन व्यवस्था, केंद्री धान खरीदी हेतु संलग्न ग्रामों की संख्या, कुल किसानों की संख्या, किसान रकबा, नए पंजीकृत किसानों की संख्या जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। बातचीत के दौरान किसानों के द्वारा वर्तमान खरीदी व्यवस्था के प्रति संतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने बारदाने के किस्म के आधार पर बने स्टेक का सूक्ष्म निरीक्षण किया तथा उन्हें शुरू से ही व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कृषकों से स्वेच्छा से बारदाने दिए जाने पर स्वीकार करने के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि केन्द्री धान खरीदी केंद्र में 1356 किसान पंजीबद्ध है, जिनमे से आज 83 किसान धान विक्रय किया गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 अगस्त 2024/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी धर्मेश कुमार साहू ने 15 अगस्त 2024 को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के संपूर्ण क्षेत्र में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकान के कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ), (सीएस-2 ग़ अहाता), (सीएस-2 घघ कंपोजिट अहाता), कंपोजिट मंदिरा दुकानों (सीएस-2 घघ कंपोजिट) तथा विदेशी मदिरा […]
बीजापुर जनवरी 2025/sns/प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला, जनपद पंचायत स्तर पर संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी कर आवदेन आमंत्रित किया गया था। उक्त भर्ती प्रक्रिया अंतर्गत दावाआपत्ति का निराकरण कर वरियता सूची कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा की गई है। तथा पात्र अभ्यर्थियों का कौशल परीक्षा एवं सात्कार 08 […]
स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का करेंगे प्रतिनिधित्व जांजगीर-चांपा, अगस्त 2022/ संभाग स्तरीय शालेय जूडो प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन 8 अगस्त को जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में हुआ। जिसमें बिलासपुर संभाग के सात जिलों की टीम सम्मिलित हुई। इस प्रतियोगिता में जांजगीर चांपा जिले की जूडो टीम ने […]