बलौदाबाजार, दिसम्बर 2021/जिला मुख्यालय समेत सभी विकासखंड मुख्यालयों मे मानव श्रृंखला बनाकर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहतभारत के संविधान की उद्देशिका का शपथ लेकर मनाया गया। उक्त आयोजन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला बाल विकास विभाग एल आर कच्छप एवं गुरुकुल इंग्लिश मीडियम की प्राचार्या वंदना तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न किया गया। आयोजन का प्रमुख आकर्षण गुरुकुल शाला के विद्यार्थियों तथा महिला बाल विकास विभाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर मैदान में 75 वा अमृत महोत्सव के आकार में खड़े होना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राध्यापक एस एम पाध्ये ने संविधान की शपथ दिलाई तथा बताया कि हमारा भारत संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य है। भारत के संविधान अर्थात कानून का शासन है तथा हमें देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कानून का पालन करना और करवाना है। महिला बाल विकास अधिकारी एलआर कश्यप ने आयोजन की महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी के प्रति आभार प्रकट किया इस अवसर सहायक संचालक जनसम्पर्क एम डी पटेल,श्रीमती वंदना तिवारी सहित गुरुकुल शाला के शिक्षक कर्मचारी महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी गण उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
हेल्थ मेले में 4 जून को दाई-बाबा दिवस का आयोजन
राजनांदगांव, 03 जून 2025/sns/- शासन के निर्देशानुसार नागरिकों के बेहतर स्वास्थ्य और बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के लिए प्रत्येक आयुष्मान आरोग्य मंदिर में प्रत्येक बुधवार को होने वाले मेले के अंतर्गत 4 जून 2025 को दाई-बाबा दिवस का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्देश्य समुदाय स्तर पर बुजुर्गों के सम्मान एवं स्वास्थ्य सेवाओं […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल से दो गाँव को मिली जल संकट से मुक्ति
बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत पानी आपूर्ति हुई शुरू अमडीहा मे खराब मोटर सुधार कर, फिर शुरू हुई पानी की आपूर्ति अमडीहा की समस्या भी हुई दूर
स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में संविदा नियुक्ति हेतु नर्सरी शिक्षकाओं की अंतरिम मेरिट सूची जारी
दावा आपत्ति 17 अक्टूबर तकबिलासपुर, अक्टूबर 2022/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लाला लाजपत राय एवं तारबाहर में प्रारंभ हो रहे नर्सरी कक्षाओं के लिए नर्सरी शिक्षिकाओं की संविदा भर्ती के लिए 363 ऑनलाईन आवेदन प्राप्त हुए थे। दावा आपत्ति के उपरांत 114 उम्मीदवार पात्र पाए गए। जिनके अंतरिम मेरिट सूची का प्रकाशन जिले की […]

