दुर्ग / दिसंबर 2021/ एड्स के खिलाफ दुनिया भर में जागरूकता फैलने के इरादे से हर साल 1 दिसंबर को ‘‘विश्व एड्स दिवस’’ मनाया जाता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गंभीर सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शुक्ला के निर्देशन में आज विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और लोगों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। विश्व एड्स दिवस में इस वर्ष का थीम ‘‘असमानताओं का अंत करें’’, ‘‘एड्स का अंत करें’’, ‘‘महामारी अंत करें’’, है। अभियान के अंतर्गत रैली का आयोजन भी किया गया था, जिसमें लगभग 300 लोगों ने भाग लिया। नर्सिंग छात्राओं के द्वारा नुक्कड़ नाटक कर एच.आई.व्ही./एड्स के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ-साथ प्रतिभागियों द्वारा विशाल मानव रेड रिबन से मानव श्रृंखला बनाकर जन-जन तक जागरूकता संदेश दिया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण व एड्स नियंत्रण के अन्य स्टाफ एवं एनजीओ स्टाफ शामिल थे।
संबंधित खबरें
शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, सितम्बर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में जांजगीर परियोजना अंतर्गत शासकीय जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम (स्वीप) के अंतर्गत मतदाता जागरूकता एवं मतदान के महत्व के बारे में आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से तीज लायंस क्लब जिला महिला एवं बाल […]
शासकीय उद्यानों में आम फलबहार की नीलामी के लिए विभिन्न तिथि निर्धारित
इच्छुक व्यक्ति नीलामी में ले सकते हैं भाग जांजगीर-चांपा 10 अप्रैल 2023/ कार्यालय सहायक संचालक उद्यान जांजगीर के अधीनस्थ शासकीय उद्यान रोपणियों के आम फल बहार वर्ष 2023-24 की नीलामी किया जाना है। जो भी व्यक्ति नीलामी में बोली लगाकर आम फलबहार लेना चाहता है नीलामी के पूर्व नीलामी की नियम एवं शर्ते तथा […]
छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की पूरे देश में हो रही है प्रशंसा :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बस्तर से नक्सल उन्मूलन में सुरक्षा जवानों की है अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका बस्तर प्रवास के दौरान जवानों का उत्साह बढ़ाने मुख्यमंत्री अचानक पहुंचे सीआरपीएफ कैंप जवानों के आग्रह पर सीआरपीएफ कैंप सेडवा में मुख्यमंत्री ने किया रात्रि विश्राम
जगदलपुर 19 नवम्बर 2024/sns/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पिछले 11 महीनों के दौरान आप लोगों ने जिस तरह नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं उसकी पूरे देश में प्रशंसा हो रही है। आप लोग परिवार से दूर रहकर और सुख.सुविधाओं को त्याग कर […]