जगदलपुर, नवंबर 2021/ शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 जगदलपुर में संचालित 01 छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन एवं 10 स्वतंत्र कंपनी क एनसीसी कडेट्स के द्वारा 28 नवम्बर 2021 को एनसीसी दिवस ध्वजारोहण मुख्य अतिथि के द्वारा किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि कमांडर संदीप मुरारका एवं जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान विशेष अतिथि रिटायर्ड एयर फाॅर्स अधिकारी मेजर रंजन मुखर्जी उपस्थित थे। संस्था की प्राचार्य श्रीमती सुधा परमार एवं एनसीसी अधिकारी लेफ्टनेंट हेमपुष्प लता के द्वारा अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। साथ ही एनसीसी कडेट्स के द्वारा परेड का प्रदर्शन कर विभीन्न रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही मुख्य अतिथि के प्रभावी उतबोधंन दिया, एवं महत्वपूर्ण जबकारी दे कर एनसीसी दिवस मनाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम 01 छत्तीसगढ़ गर्ल्स बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल वीएसएम (विशिस्ट सेवा मैडल) संजय चावला के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में सूबेदार नंदकिशोर, हवलदार अजय कुमार, श्रीमती जैमवती ठाकुर, तथा संस्था के समस्त स्टाफ उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री संजीव शील के द्वारा किया गया।
संबंधित खबरें
बालोद में जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में हुए शामिल
रायपुर, मई 2022/प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बालोद में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में शामिल हुए। साहू समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री का फूलमाला से उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भक्त माता कर्मा जंयती की बधाई और शुभकामनाएॅ दी। उन्होंने भक्त […]
सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर 20 दिसंबर से
बिलासपुर 18 दिसम्बर 2021। कार्यपालन अभियंता, खारंग जल संसाधन संभाग, बिलासपुर द्वारा संभाग के अंतर्गत सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारियों के पेंशन प्रकरणों के निराकरण हेतु 20 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2021 तक प्रार्थना भवन, सभागार में शिविर आयोजित किया गया है। सभी ऐसे सेवानिवृत्त अधिकारी, कर्मचारियों जिनके पेंशन प्रकरण या अन्य स्वत्वों का भुगतान नहीं हो […]
स्व. श्री बिसाहू दास जी की स्मृति में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिमा का अनावरण
जांजगीर चांपा, अप्रेल,2022/ मुख्यमंत्री ने आज जांजगीर-चाँपा जिले की सक्ती नगरपालिका में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत की प्रतिमा का अनावरण किया।स्वर्गीय श्री बिसाहू दास महंत की 98 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण करते हुए श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के अस्मिता के प्रतीक स्वर्गीय बिसाहू जी जनप्रिय नेता थे। वे […]