छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने ग्राम अंजोरा एवं बघेरा के गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से विभिन्न गतिविधियों की ली जानकारी

राजनांदगांव, नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज ग्राम अंजोरा और बघेरा के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम अंजोरा के गौठान में स्वसहायता समूहों की महिलाओं से चल रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह जिले का आदर्श मॉडल गौठान है। इस गौठान में अधिक से अधिक गतिविधियां होनी चाहिए। जिससे समूहों को आमदनी प्राप्त हो सके। उन्होंने विभिन्न उत्पादों के विक्रय के लिए मार्केट लिंकेज करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में गोबर से पेंट बनाने की योजना प्रस्तावित है, इसकी व्यवस्था के लिए तैयारी की जाए। उन्होंने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की। महिलाओं ने बताया कि गौठान में मशरूम का उत्पादन किया जा रहा है। अब तक 17 किलो मशरूम का विक्रय कर लिया गया है। वहीं गेंदा फूल, विभिन्न प्रकार की सब्जी, पपीता जैसे फलों का उत्पादन किया जा रहा है। वहीं मछली पालन भी किया जा रहा है। जिससे आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि गौठान की लोकप्रियता को देखते हुए अनेक लोग गौठान देखने के लिए यहां आते हैं।
कलेक्टर श्री सिन्हा ने ग्राम बघेरा के गौठान में निर्माणाधीन कुक्कुटपालन और मशरूम शेड जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं गौठान में साफ-सफाई और रंगरोगन का कार्य करें। स्वसहायता समूह के कार्य क्षेत्र और पशुओं के चरने का क्षेत्र अलग-अलग रखें। गौठान में छाया के लिए पेड़ लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौठान में 4 से 5 गतिविधियां प्रारंभ होनी चाहिए। कुक्कुटपालन, मशरूम उत्पादन, मछलीपालन, सिलाई-कढ़ाई सहित विभिन्न गतिविधियां प्रारंभ कराएं। जिससे समूहों को अच्छी आमदनी मिल सके। उन्होंने वहां 5 एकड़ क्षेत्र उत्पादित शहतूत के पौधे का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद सीईओ श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *