राजनांदगांव , नवम्बर 2021। कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने 1 दिसम्बर से प्रारंभ होने वाले धान खरीदी के लिए की गई तैयारियों का जायजा लेने धान उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र अंजोरा, सोमनी और बघेरा में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी किसान को दिक्कत नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी केन्द्र में बारदाना, डे्रनेज, आर्द्रता मापी यंत्र, कांटा-बांट का सत्यापन सहित अन्य व्यवस्था पूरी रखें। जिससे धान खरीदी दिवस में किसानों को कोई परेशानी नहीं हो। पहले दिन से ही किसानों के बारदाने में धान की खरीदी की जाए। धान उठाव के लिए वाहन के आने-जाने के लिए रास्ता सुव्यवस्थित हो। उन्होंने केन्द्रों में प्रतिदिन खरीदी करने वाले धान की मात्रा की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी पात्र किसानों का धान खरीदा जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री लोकेश चंद्राकर, महाप्रबंधक जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक श्री सुनील वर्मा, खाद्य अधिकारी श्री भूपेन्द्र मिश्रा, जनपद सीईओ श्री एसके ओझा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
घरघोड़ा यूथ सेंटर का हुआ कायाकल्प
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग और लाइब्रेरी एक ही छत के नीचेकलेक्टर श्री सिन्हा के पहल से सेंटर में बढ़ाई गई सुविधाएंवाईफाई से लैस कम्प्यूटर कक्ष में बच्चे कर सकेंगे ऑनलाईन पढ़ाईसर्व सुविधायुक्त लाईब्रेरी तैयार, इंडोर गेम्स की भी है सुविधाप्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करा रहे विषय विशेषज्ञरायगढ़, 18 मई 2023/ रायगढ़ […]
धान खरीदी के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक आज
अम्बिकापुर 3 जनवरी 2023/ संभागायुक्त डॉ संजय अलंग की अध्यक्षता में विपणन वर्ष 2022-23 धान खरीदी के संबंध में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक 4 जनवरी 2023 को आयोजित की गई है। यह बैठक दोपहर 12ः15 बजे आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई है।बैठक में धान खरीदी की प्रगति, समिति स्तर से कस्टम मिलिंग […]
कलेक्टर ने धान खरीदी के संबंध में ली बैठक, समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु दिए निर्देश
मुंगेली, अक्टूबर 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट में स्थापित कमाण्ड रूम में खरीफ फसल खरीदी के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी के संबंध में कार्ययोजना बनाकर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए कहा ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। कलेक्टर श्री देव […]