छत्तीसगढ़

संविधान दिवस पर आनलाईन क्वीज में भाग लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है


दुर्ग , नवंबर 2021/डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस वर्ष भारत सरकार संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर भारत की संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के आनलाईन पठन हेतु  ीजजचरूध्ध्तमंकचतमंउइसमण्दपबण्पद  वेबपोर्टल का निर्माण किया गया है। इस अवसर पर क्वीज में शामिल होने के लिए ीजजचेरूध्ध्बवदेजपजनजपवदुनप्रण्दपबण्पद  पोर्टल बनाया गया है। यह पोर्टल 26 नवंबर को उपलब्ध रहेगा। भारत का कोई भी नागरिक इसमे शामिल होकर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है। सभी शासकीय कार्यलयों, स्कूलों, महाविद्यालयों, संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों में प्रस्तावना का पठन किया जाएगा। इस तिथि को पूर्वान्ह 11 बजे संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा संविधान की प्रस्तावना का आनलाईन पठन उक्त वेबपोर्टल से किया जाएगा। जहां मोबाईल, इंटरनेट की सुविधा नहीं होगी। वहां आफलाईन मोड में संविधान की प्रस्तावना का पठन किया जाएगा। उक्त वेबपोर्टल से संविधान की प्रस्तावना का पठन कर प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *