जांजगीर-चांपा, नवम्बर, 2021/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को 26 नवम्बर को संविधान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि लंबे संघर्ष से मिली आजादी के बाद भारत को एक मजबूत राष्ट्र के रूप में स्थापित करना एक महती जिम्मेदारी थी। भारत की विविधता को एक सूत्र में पिरोकर रखने के लिए एक मजबूत आधार की जरूरत थी, जिसे बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान निर्माताओं ने पूरा किया। हमें गर्व है कि भारतीय संविधान के निर्माण में छत्तीसगढ़ की अनके विभूतियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की आजादी के बाद नागरिकों और देश को आगे ले जाने के लिए एक सशक्त दस्तावेज के रूप में 26 नवम्बर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। सभी वर्गों की भावनाओं और जन अपेक्षाओं को संविधान में समाहित किया गया, जिससे सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना बखूबी पूरा हो सका है।
संबंधित खबरें
नगर पंचायत निर्वाचन की सूचना का किया गया प्रकाशन
उत्तर बस्तर कांकेर 27 नवम्बर 2021-नगर पंचायत आम निर्वाचन नरहरपुर तथा नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के वार्ड क्रमांक-09 में पार्षद पद के चुनाव के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्दन कुमार द्वारा आज प्रातः 10.30 बजे निर्वाचन की सूचना प्रकाशित की गई, जिसकी प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय कांकेर, रिटर्निंग ऑफिसर नरहरपुर एवं भानुप्रतापपुर […]
राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा 6 नवंबर को
दंतेवाड़ा, अगस्त 2022। भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति योजना (एनएमएमएसएस) के अंतर्गत राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति प्राप्ति हेतु छ.ग. शासन द्वारा संचालित शासकीय विद्यालय, शासकीय अनुदान प्राप्त विद्यालय, स्थानीय निकाय, विद्यालय के कक्षा 8वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी से राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य […]
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए का चेक वितरण किया
विपत्तिग्रस्त परिवारों को उनके घर में चेक प्रदान कर सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा है – मंत्री श्री अकबर कवर्धा, अक्टूबर 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने आज रविवार को कबीरधाम प्रवास के दौरान तीन विपत्तिग्रस्त परिवार को 12 लाख रूपए चेक वितरण […]