जगदलपुर, नवंबर 2021/ आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत 23 नवंबर को आदिवासी विकास विभाग द्वारा संभाग भर में संचालित एकलव्य विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के मध्य सांस्कृतिक और बौद्धिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। आदिवासी विकास विभाग के उपायुक्त श्री विवेक दलेला ने बताया कि यह प्रतियोगिताएं सुबह नौ बजे से जगदलपुर में स्थित वीर सावरकर सभागार में सुबह नौ बजे से आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 350 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रतियोगिताएं दो स्तरों में आयोजित की जाएगी, जिनमें एक पूर्व माध्यमिक स्तर और दूसरा माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक स्तर है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शहीद बिरसा मुण्डा व अन्य जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता, स्वतंत्रता संग्राम के नायकों पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, निबंध लेखन व चित्रकला, प्रश्नोत्तरी व पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय तथा मंत्रीगण का उद्बोधन. हम सबका सौभाग्य है कि आज अग्रोहा धाम का
लोकार्पण लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला के हाथों हुआ है। मेरा सौभाग्य रहा है कि मैंने उनके साथ पांच साल काम किया है। अग्रवाल समाज हमेशा मानवता की सेवा के लिए आगे रहता है। अग्रोहा धाम का निर्माण भी इसका उदाहरण है। इसका उपयोग सभी समाज के लोग करेंगे। इसके लिए मैं सभी ट्रस्टियों को […]
हाथियों के आपसी संघर्ष में जंगली हाथी नर शावक की हुई मृत्यु
पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार जंगली नर शावक के अंदरूनी और बाहरी लगे हैं चोटरायगढ़, जून 2023/ वन मंडलाधिकारी धरमजयगढ़ वनमंडल ने जानकारी देते हुए बताया कि वन परिक्षेत्र छाल अंतर्गत 14 जून 2023 को पुरुंगा परिसर के कक्ष क्रमांक 564 आर एफ. स्थानीय चौकढोड़ा नामक स्थल में 01 नग वन्यप्राणी जंगली हाथी नर शावक मृत अवस्था […]
*जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 5.64 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदी*
गौरेला पेंड्रा मरवाही, 28 दिसंबर 2022/ जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 5 लाख 64 हजार 498 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। धान उपार्जन के लिए 19 केंद्र बनाए गए है। जिला विपणन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक धान उपार्जन केंद्र धनौली में 55 हजार 721.20 क्विंटल, लालपुर […]