रायपुर, 18 नवम्बर 2021/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्तिक पूर्णिमा की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। श्री बघेल ने कहा कि हिन्दू धर्म में पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। कार्तिक की पूर्णिमा सबसे बड़ी पूर्णिमा मानी गई है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान, दीप दान, हवन, यज्ञ करने से पुण्यलाभ होता है। हमारी संस्कृति में इस दिन दान की भी विशेष परंपरा रही है। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि कार्तिक पूर्णिमा का शुभ-अवसर सब लोगों के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
संबंधित खबरें
जिला ग्रंथालय एवं बीईओ कार्यालय भवन का होगा मरम्मत
शिक्षा स्थाई समिति की बैठक सम्पन्न अम्बिकापुर, सितम्बर 2022/ जिला पंचायत के शिक्षा स्थाई समिति के अध्यक्ष एवं जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा स्थाई समिति की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में श्री सिंहदेव ने जिला ग्रंथालय अम्बिकापुर के भवन मरम्मत […]
पहले ही दिन जन समाधान चौपाल के प्रति ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह
अम्बिकापुर 25 मार्च 2022/ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आयोजित होने वाले जन समाधान चौपाल के पहले ही दिन ग्रामीणों ने भारी उत्साह दिखाया। अम्बिकापुर जनपद के ग्राम पंचायत नवानगर में शुक्रवार को आयोजित जन समाधान चौपाल में कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने उपस्थित ग्रामीणों की समस्या […]