केन्द्रीय जेल दुर्ग में दण्डित बंदी बिसौहा वर्मा आत्मज बनउ वर्मा की 8 अक्टूबर को शौचालय से गिरने से मृत्यु हो गयी थी, इस संबंध में दण्डाधिकारी जांच की जाएगी। जिला दण्डाधिकारी डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने अनुविभागीय दण्डाधिकारी धमधा को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। उनके द्वारा बंदी की मृत्यु के संबंध में जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। अनुविभागीय दण्डाधिकारी के द्वारा जांच बिन्दु निर्धारित किए गए है। इनमें दण्डित बंदी किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था, बंदी को समय पर पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गई थी, बंदी की मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, बंदी की मृत्यु के लिए क्या इस घटना को टाला जा सकता था, दण्डित बंदी की मृत्यु के लिए जेल अधिकारी/कर्मचारी तो जिम्मेदार नहीं है, इन बिन्दुओं के आधार पर जांच की जाएगी। घटना के संबंध में यदि कोई व्यक्ति जानकारी रखता हो तो स्वयं अथवा अपने अधिकृत अधिवक्ता/अभिकर्ता के माध्यम से अनुभागीय अधिकारी के समक्ष 25 नवंबर तक साक्ष्य प्रस्तुत कर सकता है।
संबंधित खबरें
एक योजना, जिसने बदल दी जिंदगी,गोबर बेचकर अदा करते हैं बेटी की पढ़ाई की फीस
रायपुर, 11 मई 2022/कोई सरकारी योजना किसी की जिंदगी बदल सकती है, इसकी बानगी राजापुर में देखने को मिली। यहां कोरोना काल जब हाथों में काम नहीं था, तब एक परिवार ने घर में पल रहे मवेशियों के गोबर को बेचने का विचार किया। इसमें छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना सहारा बनी। मुख्यमंत्री श्री […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा को पितृशोक होने पर शोक-संवेदनाएं व्यक्त की
रायपुर, 22 दिसंबर 2022// मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जांजगीर-चांपा जिले के कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा को पितृशोक होने पर उनसे फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। कलेक्टर श्री सिन्हा के दिवंगत पिता, सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी, स्व. श्री एम.एन.सिन्हा का आज दोपहर बिलासपुर के सरकंडा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार […]
कलेक्टर ने ली कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक
बीजापुर 22 फरवरी 2022- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में कानून बनाये रखने हेतु सजगता बरतने सहित सतत् निगरानी रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होनें निर्माण कार्योें के लिए सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। वहीं निर्माण कार्यों में स्थानीय लोगों को […]